फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में बढ़ रहा यूपी की हीरोइनों का दबदबा, जानिए आपकी फेवरिट है कहां की रहने वाली...

Tue, 03 Jan 2023 12:18 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
भोजपुरी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कोई डेढ़ दशक पहले गायक से अभिनेता बने मनोज तिवारी की भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' से भोजपुरी सिनेमा की जो बयार सिनेमाघरों में दिखनी शुरू हुई वह अब नया साल आते आते कहीं खो चुकी है। हालात ये है कि तमाम खोजने पर भी अब मुंबई से लेकर दिल्ली, बनारस, पटना या गया तक में नई भोजपुरी फिल्म के सिनेमाघरों में दर्शन होना दूभर हैं। भोजपुरी हीरोइनें भी सब इंस्टाग्राम पर लाइक्स बटोर रही हैं और भोजपुरी सिनेमा के हीरो अपनी अपनी फीस सैटेलाइट सिनेमा से वसूलने में लगे हुए हैं। एक जमाना ऐसा भी भोजपुरी सिनेमा ने देखा है जब नगमा से लेकर भाग्यश्री, रंभा, भूमिका चावला और श्वेता तिवारी तक भोजपुरी के रंग में रंगी दिखती थी। खबर सुष्मिता सेन के भी भोजपुरी सिनेमा में आने की अखबार में छप चुकी है, ये अलग बात है कि सबसे होशियार इनमें वही निकलीं और देर से ही सही पर उनका मामला अब ओटीटी पर सबसे बढ़िया सेट हो चुका है। चलिए आज आपको कराते हैं भारत दर्शन और बताते हैं कि भोजपुरी की ये हीरोइनें सब हैं कहां की रहने वाली..
विज्ञापन

2 of 11
आम्रपाली दूबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आम्रपाली दूबे  

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री आम्रपाली दूबे का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 11 जनवरी 1987 को हुआ है, लेकिन उनकी परवरिश मुंबई से सटे नालासोपारा में हुई। नालासोपारा में दूबे स्टेट के नरसिंह दूबे उनके नाना हैं। आम्रपाली दूबे ने मुंबई के ही भवन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। आम्रपाली दूबे के करियर की शुरुआत छोटे परदे के धारावाहिक 'सात फेरे' से की हुई। साल 2014 में आम्रपाली दूबे  ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिन्दुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।

इसे भी पढ़ें- The Challenge: फिल्म 'द चैलेंज' का ट्रेलर रिलीज, अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर में मिलेगा जबरदस्त मजा

विज्ञापन

3 of 11
अंजना सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंजना सिंह

अंजना सिंह उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली है। उनका जन्म 7 अगस्त 1990 को बहराइच में हुआ है, लेकिन उनकी परवरिश लखनऊ में हुई है। अंजना सिंह ने साल 2012 में भोजपुरी सिनेमा में 'एक और फौलाद' के जरिए डेब्यू किया था। भोजपुरी सिनेमा में अंजना सिंह का नाम काफी चर्चित  अभिनेत्रियों में शुमार होता है। अब तब भोजपुरी में करीब 70 फिल्में कर लेने का दावा करने वाली अंजना सिंह फर्राटेदार भोजपुरी बोलती हैं।

4 of 11
चांदनी सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चांदनी सिंह 

चांदनी सिंह उत्तर प्रदेश में जौनपुर के थाने गड्डी गांव की रहने वाले है। भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले चांदनी सिंह भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। फिल्मों में चांदनी सिंह ने भोजपुरी फिल्म 'मैं नागिन तू सपेरा' से अपने करियर की शुरुआत की। चांदनी सिंह अब तक भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी है, लेकिन भोजपुरी फिल्मों में ज्यादातर उनकी जोड़ी अरविंद अकेला कल्लू के साथ हिट रही है। चांदनी सिंह का जन्म 9 अगस्त 1992 को हुआ।

इसे भी पढ़ें- Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी

विज्ञापन

5 of 11
पूनम दूबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पूनम दूबे 

पूनम दूबे का जन्म 8 फरवरी 1990 को प्रयागराज में हुआ है। पूनम दूबे ने साल 2014 में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत की। पूनम दूबे खेसारी लाल यादव के अलावा पवन सिंह, रवि किशन, यश कुमार मिश्रा, प्रमोद प्रेमी यादव जैसे भोजपुरी के सितारों के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं।

विज्ञापन

6 of 11
निधि झा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निधि झा

निधि झा को भोजपुरी सिनेमा में लुलिया के नाम से जाना जाता है। निधि का जन्म बिहार के समस्तीपुर में 18 अक्टूबर 1988 को हुआ। भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने से पहले निधि झा 'बालिका बधू', 'क्राइम पेट्रोल' जैसे कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में निधि झा ने पवन सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म 'गदर' से करियर की शुरुआत की।

विज्ञापन

7 of 11
स्मृति सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्मृति सिन्हा 

स्मृति सिन्हा दुमका, झारखंड की रहने वाली हैं। उनका जन्म 4 सितंबर 1989 को दुमका में हुआ, तब दुमका बिहार में हुआ करता था। स्मृति सिन्हा ने मुंबई से एमबीए की पढ़ाई की है। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ 2008 में 'रंगीला बाबू' के जरिए डेब्यू किया। लेकिन सफलता उन्हे खेसारी लाल यादव की फिल्म 'साजन चले ससुराल' से मिली। स्मृति सिन्हा अब तक कई चर्चित भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

8 of 11
अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षरा सिंह

अक्षरा सिंह का जन्म मुंबई में 30 अगस्त 1993 को हुआ। अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता है और उनकी मां नीलिमा सिंह भी कई फिल्में और धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ साल 2010 में रिलीज फिल्म 'सत्यमेव जयते' से की। कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा 'काला टीका' जैसे धारावाहिकों में भी वह काम कर चुकी हैं और गाने भी गाती हैं।

9 of 11
रानी चटर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रानी चटर्जी 

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही  वाली रानी चटर्जी का जन्म मुंबई से सटे वसई में एक मुस्लिम परिवार में 3 नवंबर 1989 को हुआ। वसई के ही तुंगारेश्वर एकेडमी हाईस्कूल से रानी चटर्जी ने अपनी पढाई की। भोजपुरी सिनेमा में रानी चटर्जी ने अपने करियर की शुरुआत मनोज तिवारी के साथ भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' के साथ की, इस फिल्म से पहले रानी चटर्जी को भोजपुरी बोलनी नहीं आती थी। 'ससुरा बड़ा पइसावाला' की शूटिंग से पहले रानी चटर्जी को फिल्म के निर्देशक अजय सिन्हा ने भोजपुरी बोलना सिखाया। वह वसई से रोज अजय सिन्हा के घर भायंदर भोजपुरी सीखने जाती थी। रानी चटर्जी का वास्तविक नाम साहिबा शेख है। उन्होंने 'ससुरा बड़ा पइसावाला' की शूटिंग के दौरान अपना नाम रानी चटर्जी रख लिया था इसलिए ज्यादातर लोग उन्हें कोलकोता की समझते हैं।

10 of 11
पाखी हेगड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पाखी हेगड़े

पाखी हेगड़े मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली है, लेकिन इनका जन्म भी मुंबई से सटे वसई में 5 मार्च 1985 को हुआ है। पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक 'मैं बनूंगी मिस इंडिया' से की थी जिसका प्रसारण 2004 में हुआ। भोजपुरी में पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज भोजपुरी फिल्म 'बैरी पिया' से की। फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' हिट हुई और इस फिल्म के बाद निरहुआ और पाखी हेगड़े ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया। पाखी हेगड़े कई बार इस बात को स्वीकार कर चुकी है कि भोजपुरी सीखने में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उनकी बहुत मदद की।

विज्ञापन

11 of 11
मोनालिसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोनालिसा 

मोनालिसा कोलकाता की रहने वाली है। इनका जन्म 21अक्तूबर 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। मोनालिसा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत अंतरा बिस्वास के नाम से की और हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें सही मायने में पहचान भोजपुरी सिनेमा से ही मिली। मोनालिसा को उनके करियर के शुरुआती दिनों से जानने वाले लोग उनके तमाम किस्से अब भी चटखारे लेकर सुनाते हैं। भोजपुरी सीखने की यात्रा भी उनकी बहुत रोचक रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें