भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। उनका अपनी पत्नी ज्योति के साथ विवाद कोर्ट तक पहुंच गया है। ज्योति ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे कि पवन ने उनको सुसाइड के लिए उकसाया और अबॉर्शन कराने तक के लिए मजबूर किया है। इतना ही नहीं, ज्योति ने दावा भी किया कि वह पवन सिंह के खिलाफ सारे सबूत पेश कर सकती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, जिसके बाद अब ज्योति सिंह को पवन सिंह के फैंस धमकी दे रहे हैं।