भारत भाग्य विधाता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोजपुरी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के एक मिनट 26 सेकेंड के टीजर में दिखाया गया है कि एक बाप अपनी बेबसी और लाचारी पर रोते हुए कहता है, 'बेटी क बाप भइल सबसे बड़ पाप बा।' तभी पुलिस इंस्पेक्टर की जबरदस्त एक्शन स्टाइल में एंट्री होती है और वह कहता है, 'अभी तक त तलवा चाटे वाले पुलिस के देखले रहले, लेकिन अब तोर सामना एगो मर्द से भइल बा।' स्थानीय नेता पुलिस इंस्पेक्टर पर रौब दिखाते हुए कहता है, 'मिनटों में तोहर वर्दी उतर जाई।' पुलिस इंस्पेक्टर कहता, 'प्यार से आओगे तो प्यार मिलेगा, नफरत दिखाओगे तो पुलिस धमकी नहीं देती, एक्शन लेती है।' ट्रेलर में गाना 'चैन दिल चुरावे' चलता है जिसमे दिखाया गया कि इंस्पेक्टर की शादी हो रही है। टीजर में आगे पुलिस इंस्पेक्टर मूंछ पर ताव मारते हुए कहता है, 'अपनी हटी तो सबकी फटी, इस देश का भाग्य विधाता जनता है और जनता से जिसका नाता है वही भारत भाग्य विधाता है।'