आम्रपाली दुबे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आम्रपाली, हिंदी धारावाहिकों में इतना नाम कमाने के बाद आपका भोजपुरी सिनेमा में आने का संयोग कैसे बना?
सिनेमा से पहले तो धारावाहिक की हीरोइन बनने का संयोग ही बड़ा दिलचस्प है। आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि जिस धारावाहिक में मुझे एक्स्ट्रा का काम मिला, उसी धारावाहिक की मैं बाद में हीरोइन बनी। यह धारावाहिक था, 'सात फेरे'। लीड किरदार मिलने के बाद मैंने अपना पहला दृश्य दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी के साथ किया। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मुझे याद है मेरा पहला सीन सीढ़ियों से उतरने का था। सीढ़ियों से उतरकर मैं केक काटती हूं और सुरेखाजी को खिलाती हूं। वह इस धारावाहिक में मेरी दादी बनी थीं। सीढ़ियों से जब मैं उतर रही थी तो मेरे पैर कांप रहे थे।