फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrapali Dubey: आम्रपाली ने अपने बर्थडे पार्टी में पहन ली ऐसी ड्रेस, बार-बार संभालते हुए हो गईं परेशान

Thu, 12 Jan 2023 05:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : insta
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का कल यानी 11 जनवरी को जन्मदिन था। अपने जन्मदिन को आम्रपाली दुबे ने बेहद ही खास तरीके से मनाया। जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर हर तरफ आम्रपाली दुबे के ही चर्चे थे। अब उन्होंने एक बार फिर महफिल लूटने का काम किया है। दरअसल, आम्रपाली ने बीती रात धूमधाम से अपने जन्मदिन की पार्टी की। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली का बेहद ही हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
आम्रपाली दूबे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों को देखने के बाद लग रहा है कि वह अपना बर्थडे सरप्राइज देखकर काफी चौंक गई थीं। आम्रपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी वाली अपनी तीन तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली फोन पर व्यस्त नजर आ रही हैं, लेकिन उनके हॉट लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। तस्वीर में आम्रपाली दुबे के चेहरे पर अलग तरह की खुशी दिखाई दे रही है। फैंस आम्रपाली की इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

South Celebs: साउथ के ये सितारे एक-दूसरे को देते हैं कड़ी टक्कर, फैंस के बीच भी छिड़ी रहती हैं जंग
विज्ञापन

3 of 4
आम्रपाली दुबे-निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आम्रपाली के बर्थडे पार्टी लुक के बारे में बात करें तो अभिनेत्री काले रंग की हाई थाई स्लिट शिमरी गाउन पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। आम्रपाली ने खुले बाल रखे है। कान में डायमंड इयररिंग्स के साथ हाथ में एक वॉच कैरी कर उन्होंने अपने इस ग्लैमरस लुक को कंप्लीट किया है। वहीं इस तस्वीर में आम्रपाली दुबे अपनी हॉट ड्रेस को भी संभालती नजर आ रही हैं। आम्रपाली की यह तस्वीर फैंस का खास ध्यान खींच रही है।



RRR: जूनियर एनटीआर और रामचरण ने अमेरिका में बोली ऐसी इंग्लिश, लोगों ने किया ट्रोल, बोले- ये इतनी ओवरएक्टिंग..
विज्ञापन

4 of 4
आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
आम्रपाली दुबे ने इन तस्वीरों के साथ अपने फैंस को धन्यवाद भी किया है। उन्होंने ये तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बर्थडे पार्टी। आप सबकी शुभकामनाओं ने मेरा जन्मदिन और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया। अगर, किसी की बधाई या पोस्ट नहीं चेक कर पाई होंगी तो मुझे माफ कीजिएगा, लेकिन मैंने पूरी कोशिश की है कि मैं आप सभी का धन्यवाद कर सकूं। फिर एक बार मैं आप सबको शुक्रिया कहना चाहती हूं। आपके ढेर सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

Box Office Report: ओपनिंग डे पर थुनिवु-वरिसु में जबरदस्त भिड़ंत, चौथे हफ्ते में भी नहीं थमी अवतार 2 की रफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें