फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: अक्षरा सिंह का नया गाना 'अखियां घायल करे' हुआ रिलीज, अभिनेत्री की कातिल अदाओं ने लूटी महफिल

Sun, 04 Jun 2023 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में चलती हैं। अभिनेत्री का नाम हमेशा से ही पवन सिंह के साथ जुड़ता आया है, जबकि अक्षरा ने इसपर कई बार ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब हाल ही में, अभिनेत्री का एक नया गाना  'अखियां घायल करे' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत की जानी मानी एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उनका हर गाना उनके फैंस को काफी पसंद आता है। हाल ही में उनका नया गाना अखियां घायल करे रिलीज हुआ, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने में अक्षरा का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। अभिनेत्री अपनी अदाओं से फैंस को घायल कर रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा के इस गाने में वह अपने पिया की अदाओं का भरपूर बखान कर रही हैं। यह अक्षरा का रोमांटिक नंबर है। अभिनेत्री की आवाज और उनके बेहद अलग अंदाज ने फैंस के बीच समा बांध दिया है। बता दें कि अक्षरा का यह नया गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

72 Hoorain Teaser: 'द केरल स्टोरी' के बाद आतंकवाद पर चोट करती एक और फिल्म, '72 हूरें' का दमदार टीजर रिलीज

 

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस गाने में अपनी आवाज देने के अनुभव को साझा करते हुए अक्षरा ने कहा, 'कलाकार होने के नाते मैं हर तरह के गाने लेकर आती हूं और लोगों का मनोरंजन करने में विश्वास रखती हूं। भोजपुरी म्यूजिक आज तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें कलाकारों के साथ-साथ श्रोताओं का भी योगदान बराबर है। मैं एक से बढ़कर एक गाने और प्रोजेक्ट भोजपुरी की बेहतरीन और ऑडियंस के मनोरंजन के लिए करना चाहती हूं।’

Dhanush: फिर जमेगी निर्देशक-एक्टर की जोड़ी, आनंद एल राय की फिल्म में तीसरी बार काम करेंगे धनुष!

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अक्षरा के इस गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। यह गाना यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा भी बनी है। अक्षरा के एक फैन ने उनके म्यूजिक वीडियो पर कमेंट करते हुआ कहा, ‘वाह! अक्षरा की आवाज तो बहुत ही मधुर है।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह गाना भी हिट होने वाला है।’ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें