भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी फिल्म 'आशिकी' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ही स्टार्स फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे हैं। इस बीच दोनों ने फैंस के सामने एक दूसरे से जुड़े कई सारे राज खोल कर रख दिए हैं। आम्रपाली और खेसारी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी शानदार है।