फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actors Net Worth: कौन है भोजपुरी का सबसे अमीर सितारा? जानें किसने कमाई है कितनी दौलत

Sun, 17 Nov 2024 09:40 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhojpuri Actors Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारें अपनी फिल्म के लिए लाखों की रकम वसूलते हैं। आज हम भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के नेटवर्थ के बारे में जानेंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी के सबसे अमीर सितारे - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सिनेमा और उसके कलाकारों का बोलबाला बॉलीवुड से लेकर साउथ तक पहुंच चुका है। भोजपुरी के गीत यूट्यूब पर बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और बना रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा की फिल्में भले ही कम बजट की बनती हो पर इसके अभिनेता फिल्म के लिए अच्छी-खासी रकम वसूलते हैं। आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के पांच सबसे अमीर अभिनेता कौन से हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है।

 
विज्ञापन

2 of 6
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह
भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेता पवन सिंह को ‘पॉवर स्टार’ के नाम से जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री 2’ में ‘आई नहीं’ गीत में अपनी आवाज दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये की बताई जाती है। कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख की रकम वसूलते हैं। अभिनेता के पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। 
Kanguva Movie Collection Day 4: 'कंगुवा' का खेल लगभग खत्म, चार दिन में महज इतना कलेक्शन ही कर सकी फिल्म

 
विज्ञापन

3 of 6
मनोज तिवारी, - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी
अभिनेता से नेता बने भोजपुरी के स्टार मनोज तिवारी अभिनय के बाद अब राजनीति में भी अपना दम-खम दिखा रहे हैं। वह एक अभिनेता के साथ बहुत अच्छे गायक भी हैं। आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर वायरल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 24 से 25 करोड़ रुपये है। 

 

4 of 6
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने लंबे समय तक इंडस्ट्री में राज किया है। वह बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा तक काम किया है। उनके नेट वर्थ की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 20 से 21 करोड़ रुपये है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
खेसारी लाल यादव-आकांक्षा पुरी - फोटो : वीडियो ग्रैब
खेसारी लाल यादव
अभिनेता खेसारी लाल यादव के गाने यूट्यूब पर अक्सर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये लेते हैं और उनकी कुल संपत्ति 18 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनेश लाल यादव  - फोटो : इंस्टाग्राम
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ अभिनेता के साथ-साथ अच्छे गायक भी हैं। अब वह राजनीति में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। अभिनेता के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 10 करोड़ रुपये के मालिक हैं। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 17: अब भी करोड़ों रुपये छाप रही भूल भुलैया 3,रविवार को तेज हुई कमाई की रफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें