YRF Launch These Actresses: यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘सैयारा’ से अनीत पड्डा बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले भी यशराज फिल्म्स ने कई अभिनेत्रियों को लॉन्च किया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौनसी एक्ट्रेस हैं शामिल।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यशराज फिल्म्स बॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक है। यशराज की पहचान रोमांटिक फिल्में रही हैं। हालांकि, इस बैनर के तहत कई अलग-अलग जॉनर की भी फिल्में बनी हैं। इस दौरान यशराज ने कई एक्टर-एक्ट्रेस को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया है। अब यशराज फिल्म एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसमें एक नए एक्टर-एक्ट्रेस की जोड़ी को लॉन्च करने जा रहे हैं। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित ‘सैयारा’ से यशराज फिल्म अहान पांडे और अनीत पड्डा को लॉन्च कर रहे हैं। जानते हैं अनीत पड्डा से पहले यशराज ने किन चुनिंदा एक्ट्रेस को किया लॉन्च, जिन्होंने बाद में बॉलीवुड में बनाई अपनी एक अलग पहचान।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
साल 2008 में आई यशराज की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ एक नई लड़की नजर आई थी। ये नया चेहरा था अनुष्का शर्मा का। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म पसंद की गई और अनुष्का की भी काफी चर्चा हुई। बाद में अनुष्का ने कई बेहतरीन फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।
विज्ञापन
3 of 7
भूमि पेडनेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर
2015 में आई फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में भूमि पेडनेकर आज की भूमि से बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई थीं। शरत कटारिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को यशराज फिल्म के तहत ही बनाया गया था। इस फिल्म से भूमि ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। आज भूमि की गिनती इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्रियों में होती है।
4 of 7
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने 2011 में आई फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्माण भी आदित्य चोपड़ा ने ही किया है। इसके बाद परिणीति ने यशराज के बैनर की कुछ और भी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 7
वाणी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@vaanikapoor
वाणी कपूर
वाणी कपूर भी यशराज फिल्म्स की ही देन हैं। वाणी ने 2013 में आई फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। वाणी कपूर ने इसके बाद यशराज के साथ ही कई और फिल्मों में भी काम किया है। वो यशराज के स्पाई यूनिवर्स का भी हिस्सा रही हैं।
शमिता शेट्टी
साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ का निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया है और इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ-साथ कई नए एक्टर-एक्ट्रेस भी नजर आए थे। इनमें एक नाम शमिता शेट्टी का भी है। शमिता अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। शमिता ने ‘मोहब्बतें’ जैसी मल्टीस्टारर हिट फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बावजूद शमिता का करियर उतना सफल नहीं रहा।
अल्फा में जासूस की भूमिका निभाएंगी शरवरी वाघ
- फोटो : इंस्टाग्राम@sharvari
शरवरी वाघ
फिल्म मुंज्या से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री शरवरी वाघ ने 2021 में आई ‘बंटी और बबली 2’ से अपना डेब्यू किया था। यह 2005 में आई यशराज की ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल थी। फिल्म में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास सफल नहीं रही थी।