फिल्मी दुनिया में सीक्वल निर्माताओं के लिए पैसा बनाने का सबसे आसान तरीका होता है। इसके पीछे वजह है कि दर्शकों द्वारा मूल फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया जा चुका होता है और दर्शक एक बार फिर से उस फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित होते हैं। ऐसे में सीक्वल के लिए काम काफी आसान हो जाता है, क्योंकि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जाना नहीं पड़ता। उन्हें पहले से फिल्म की जानकारी होती है और वो अपने चहेते कलाकार को दोबारा से उस भूमिका में देखने के लिए बेचैन होते हैं। हालांकि, कई बार ऐसे भी सीक्वल बनाए गए हैं, जिनमें मूल फिल्म के अभिनेता की जगह किसी दूसरे अभिनेता ने ले ली। आज इस लेख में हम उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनके अगले भाग में मूल फिल्म के अभिनेता की बजाय दूसरे अभिनेता ने काम किया।