आज शनिवार 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। सिख समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्योहार है। वैसाखी से सिख नव वर्ष का प्रारंभ माना होता है। भारत कृषि प्रधान देश है और खेती-किसानी के लिहाज से भी यह अहम पर्व है। पंजाब और हरियाणा में इस दिन से फसल की कटाई शुरू होती है। बैसाखी के मौके पर तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं।