Watch Movies On World Senior Citizen Day: आज विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें देखा जा सकता है। इन फिल्मों में बुजुर्गों की कहानियों को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया है।
आज 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें बुजुर्गों से जुड़ी कहानी दिखाई गई है। इनमें कभी बुजुर्गों की दोस्ती को दिखाया गया है, तो कभी बच्चों के साथ उनके रिश्ते और उनको लेकर बच्चों की सोच की बात की गई है। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड में रिलीज हुई ऐसी ही उन फिल्मों के बारे में जो बुजुर्गों के जीवन, ज्ञान और अनुभवों का जश्न मनाती हैं।
विज्ञापन
2 of 9
फिल्म 'बागबान' में अमिताभ और हेमा मालिनी
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बागबान (2003)
‘बागबान’ वो फिल्म है, जिसे हर भारतीय घर में पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जरूर गया है। अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अभिनीत यह फिल्म बुजुर्ग कपल राज और पूजा की कहानी है। दोनों को उनके बच्चे एक-दूसरे से अलग कर देते हैं। फिल्म परिवार, प्यार और बुजुर्गों के प्रति सम्मान के महत्व पर प्रकाश डालती है।
विज्ञापन
3 of 9
फिल्म 'पीकू' का एक सीन
- फोटो : IMDB
पीकू (2015)
दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान स्टारर फिल्म ‘पीकू’ एक पिता और बेटी के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से बयां करती है। फिल्म पिता-बेटी के बीच की बॉन्डिंग और रिश्ते पर बात करती है। फिल्म बुजुर्गों का प्यार से ख्याल रखने का भी संदेश देती है।
4 of 9
कपूर एंड संस
- फोटो : सोशल मीडिया
कपूर एंड संस (2016)
शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और फवाद खान स्टारर इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक बुजुर्ग दादू का किरदार निभाया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें परिवार की कहानी, एक-दूसरे के राज और आपसी बॉन्डिंग पर बात की गई। फिल्म पारिवारिक रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए पुरानी पीढ़ी की कमजोरियों और खामियों पर बात करती है।
विज्ञापन
5 of 9
फिल्म 'बधाई हो'
- फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm
बधाई हो (2018)
आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सुरेखा सीकरी स्टारर इस फिल्म की कहानी शादी के 25 साल बाद मां बनने वाली एक महिला के इर्द–गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सास–बहू और अभिभावक–बच्चों के बीच के रिश्ते की अहमियत बताई गई है। फिल्म में सुरेखा सीकरी ने बुजुर्ग दादी और नीना गुप्ता ने प्रौढ़ावस्था में प्रेग्नेंट होने वाली मां का किरदार निभाया है। फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन
6 of 9
102 नॉट आउट
- फोटो : यूट्यूब
102 नॉट आउट (2018)
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी दो वरिष्ठ नागरिक, 102 साल के पिता और 75 साल के बेटे के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो अपने जीवन की चुनौतियों का सामना हंसी-मजाक के साथ करते हैं। यह एक मजेदार फिल्म है।
विज्ञापन
7 of 9
द लास्ट कलर
- फोटो : सोशल मीडिया
द लास्ट कलर (2019)
इस फिल्म की कहानी एक छोटी बच्ची और एक विधवा औरत के इर्द-गिर्द बुनी गई है। ये फिल्म बुजुर्गों के जीवन में रंगों का महत्व बयां करती है। फिल्म में नीना गुप्ता ने मुख्य भूमिक निभाई है।
8 of 9
उंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
ऊंचाई (2022)
अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म ‘ऊंचाई’ बुजुर्गों की दोस्ती की कहानी को दिखाती है। इसमें तीन रिटायर्ड दोस्त अपने चौथे दोस्त की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए इस उम्र में भी एवरेंस्ट बेस कैंप तक की यात्रा करते हैं। फिल्म दोस्ती को उम्र की सीमा से परे दिखाती है।
गुडबाय (2022)
अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुडबाय’ एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें एक परिवार की कहानी है, जिसमें मां की अचानक मौत हो जाने पर पिता का अकेले पड़ जाना और आजकल की जेनेरेशन का अपने करियर के चक्कर में परिवार से दूर होना दिखाया गया है। यह फिल्म रिश्तों की अहमियत को समझाती है और आज की पीढ़ी की सोच पर एक सवाल भी करती है।