वरुण धवन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेता वरुण धवन निर्देशक डेविड धवन के लाडले हैं, लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने अपनी पहचान अपने मेहनत के दम पर बनाई है। आज वरुण धवन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद वरुण के लिए फिल्मों में ब्रेक मिलना बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बतौर हीरो काम शुरू करने से पहले कई छोटे-मोटे काम किए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड में आने से पहले वरुण लंदन के नाइट क्लब में शराब बेचते थे।
विज्ञापन
3 of 6
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले साल 2010 में करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। वहीं से करण जौहर की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने वरुण को अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया।
4 of 6
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिन दिनों वरुण धवन बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर करण के लिए काम कर रहे थे उन्हीं दिनों करण अपनी आगामी फिल्म के हीरो के बारे में सोच रहे थे। वरुण उन्हें अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए परफेक्ट लगे और ऐसे वरुण धवन को उनकी पहली फिल्म मिली।
विज्ञापन
5 of 6
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस और एक्शन फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। वरुण जब रोमांस करते हैं तब एकदम रोमांटिक हीरो बन जाते हैं। वहीं 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में वे एकदम ग्रे शेड में नजर आते हैं। आने वाले दिनों में वे 'बेबी जॉन' में धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे।
वहीं काम के अलावा अगर वरुण की निजी जिंदगी की बात करें तो इस साल अभिनेता पिता बनने जा रहे हैं। वरुण और नताशा दलाल अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।