फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi Birthday: एक वक्त पर अभिनय छोड़ना चाहती थीं वामिका, अब कई भाषाओं की फिल्मों में करती हैं काम

Sun, 29 Sep 2024 07:09 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
भारतीय अभिनेत्री वामिका गब्बी, आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। मुख्य रूप से पंजाबी फिल्मों में नजर आने वाली वामिका , हिंदी फिल्मों और सीरीज में भी नजर आती हैं। 29 सितंबर 1993 को चंड़ीगढ़ के एक पंजाबी परिवार में जन्मी अभिनेत्री ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने आठ साल की उम्र में ही टीवी पर एक धारावाहिक में नजर आई थीं, जिससे उन्होंने अपने लिए काफी अच्छी लोकप्रियता भी हासिल कर ली थी। इसके बाद वह साल 2007 में रिलीज हुई इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'जब वी मेट' में भी नजर आई थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार 
चंडीगढ़ में ही पली-बढीं वामिका बचपन से ही कला के प्रति काफी आकर्षित रहीं। उन्हें डांस, मिमिक्री और यात्रा करना काफी पसंद हैं। महज आठ साल की उम्र में टीवी पर काम करने के बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत 'जब वी मेट' से की। उन्हें साल 2013 में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22' से काफी पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
'सिक्सटीन' में बतौर मुख्य अभिनेत्री आईं नजर 
वह  2013 में रिलीज हुई फिल्म 'सिक्सटीन' में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में काम किया। वह तेलुगु फिल्मों में भी नजर आईं। उन्होंने इस बीच 'इश्क ब्रांडी', 'इश्क हाजिर है', 'भले मांची रोजु', 'मलाई नेरथु मायक्कम' , 'नाधू खान' , 'दिल दिया गल्लान', 'परहुना', '83', 'निक्का जैलदार' आदि कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने इस दौरान तमिल फिल्म में भी काम किया। 'इरावाकालम' में वह एसजे सूर्या और शिवदा के साथ नजर आईं।
Deepika Padukone: दीपिका ने सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीर, देखकर ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें

4 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
अभिनय छोड़ना चाहती थीं वामिका 
अभिनेत्री ओटीटी पर भी काफी काम कर चुकी हैं। की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'खुफिया', जिसे विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था, नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने उस साल ही अमेजन प्राइम वीडियो की रिलीज हुई सीरीज जुबली में भी नजर आईं। इसके अलावा उनके 'मॉर्डन लव' और 'मुंबई' जैसै प्रोजेक्ट्स भी ओटीटी प्लैटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुके हैं। अभिनेत्री एक समय पर अभिनय को छोड़ना चाहती थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह अभिनय के लिए नहीं बनी हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी शानदार अभिनय क्षमता से खुद को साबित किया। 
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 'दीदी और मेरा खास रिश्ता था', स्वर कोकिला की जयंती पर पीएम मोदी का पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
'बेबी जॉन' में वरुण धवन संग आएंगी नजर 
बात करें वामिका के वर्क फ्रंट की, तो इन दिनों वह कई तमिल, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास 'जीनी' नाम की एक तमिल फिल्म है। इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म किकली में भी नजर आएंगी। इसके साथ ही बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन के साथ भी वह फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल की क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। 
बेडरूम सीक्रेट्स खोल चुके हैं ये सितारे, पब्लिकली बताई सारी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें