फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली द एपिक' के आगे फीकी पड़ी 'द ताज स्टोरी' और 'थामा' की कमाई, जानें 'मास जतारा' समेत बाकी फिल्मों का हाल

Mon, 03 Nov 2025 07:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: वीकएंड पर कई फिल्मों की कमाई में उछाल आया है, तो कई फिल्मों ने औसत कमाई की है। आइए जानते हैं साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों ने रविवार को कितनी कमाई की है?
विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रविवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिला-जुला रहा। कई फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की गई तो कई फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं 'बाहुबली द एपिक', 'ताज स्टोरी', 'मास जतारा', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'थामा' और 'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 7
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब
बाहुबली द एपिक
प्रभास की अदाकारी वाली फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की रिलीज को तीन दिन हो चुके हैं। ओपनिंग डे के मुकाबले वीकएंड पर फिल्म की कमाई घटी है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चल रही बाकी फिल्मों से अच्छी कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.10 करोड़ रुपये हो गया है। इसके निर्देशक एसएस राजामौली हैं।
विज्ञापन

3 of 7
द ताज स्टोरी - फोटो : एक्स
द ताज स्टोरी
ताजमहल पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म 'द ताज स्टोरी' की वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। परेश रावल की अदाकारी वाली इस फिल्म ने रविवार को 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 5.11 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म 31 अक्तूबर को रिलीज हुई थी।

4 of 7
रवि तेजा की 'मास जतारा' की रिलीज डेट टली - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628
मास जतारा
रवि तेजा और श्रीलीला की अदाकारी वाली फिल्म 'मास जतारा' अच्छी कमाई कर रही है। रविवार को फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये है। साउथ की इस फिल्म के निर्देशक भानु बोगवारापु हैं।
विज्ञापन

5 of 7
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'थामा' की वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। रविवार को इस फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 13 दिनों में इस फिल्म ने 120.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 145 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

6 of 7
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
एक दीवाने की दीवानियत
सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' की भी वीकएंड पर कमाई में इजाफा हुआ है। इस फिल्म ने रविवार को 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कलेक्शन 64.13 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने 32वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। अब तक इसने कुल 610.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ही हैं। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें