फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षवर्धन की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'बाहुबली द एपिक', जानें पहले दिन किया कितना कलेक्शन?

Sat, 01 Nov 2025 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baahubali Epic Box Office Collection: शुक्रवार का दिन सभी फिल्मों के लिए मिला जुला रहा। आइए जानते हैं नई रिलीज हुई फिल्मों 'बाहुबली द एपिक' और 'द ताज स्टोरी' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को कई फिल्में रिलीज हुईं हैं। इनमें 'बाहुबली द एपिक' और 'द ताज स्टोरी' शामिल हैं। सिनेमाघरों में पहले से 'थामा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में चल रही थीं। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 6
बाहुबली द एपिक - फोटो : एक्स
बाहुबली द एपिक
साउथ की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' शुक्रवार को रिलीज हो गई। पहले दिन दर्शकों ने इसे प्यार दिया, पर हैरानी की बात है कि 'बाहुबली द एपिक', हर्षवर्धन राणे की फिल्म का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। जहां 'एक दीवाने की दीवानियत' ने पहले दिन 10.10 करोड़ रुपये कमाए थे, वहींं 'बाहुबली द एपिक' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इससे पहले 'बाहुबली द एपिक' ने स्पेशल स्क्रीनिंग में 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म ने अब तक 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
'द ताज स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
द ताज स्टोरी
परेश रावल की अदाकारी वाली फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म ताज महल की कहानी पर आधारित है। इसमें जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ हैं। इसके निर्देशक तुषार अमरीश गोयल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग के लिए सिनेमाघरों ने किया यह खास काम, असम की पारंपरिक झलक भी दिखी

4 of 6
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। 11वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 111.40 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
एक दीवाने की दीवानियत ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। 11वें दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने अपना बजट काफी पहले निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : इंस्टाग्राम-@hombalefilms
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को रिलीज हुए 30 दिन हो गए। शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने अब तक 603.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें