फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

Sun, 26 Jun 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इस प्रश्न का जवाब लोगों को अभी तक नहीं मिला है। जवाब के इंतजार में बैठे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। एतिहासिक फिल्म बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली ने कटप्पा वाले प्रश्न का जबाव देने से पहले इस बात का जबाव दे दिया है कि आखिर क्यों उन्होंने अपनी फिल्म में किसी बॉलीवुड एक्टर को नहीं लिया। 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

2 of 10
बाहुबली द् बिगनिंग में सभी मुख्य किरदार साउथ फिल्मों के सुपर स्टार थे। कोई भी बॉलीवुड स्टार इस फिल्म में नहीं था। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

3 of 10
फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने आईएएनएस को इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने फिल्म बाहुबली द् बिगनिंग में किसी बॉलीवुड स्टार को क्यों नहीं लिया। राजामौली कहते हैं कि, 'जब हमने फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर ली और सारा शेड्यूल तैयार था तो हमने सोचा कि हमारी स्टार कास्ट को अपने पूरे दो साल देने होंगे इस फिल्म को। लेकिन क्या आप को लगता है कि कोई भी बॉलीवुड एक्टर बिना कोई फिल्म साइन किए हमें दो साल तक की डेट दे सकता था। नहीं।'

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

4 of 10
बाहुबली द् बिगनिंग का बजट 100 करोड़ से भी ज्यादा था, इसे दुनियाभर में मलयालम, तमिल, तेलगू और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में 600 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

5 of 10
राजामौली कहते हैं कि, 'फिल्म के सब्जेक्ट पर निर्भर करता है कि उसे किस भाषा में रिलीज करना है। सभी फिल्मों को कई भाषाओं में रिलीज नहीं किया जा सकता है। निर्भर करता है कि फिल्म की मूल भावना किन लोगों को जोड़ती है।' राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और पद्मश्री से सम्मानित राजामौली हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। जैसे ईगा, मघाधीरा, विक्रमार्कुडू।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

6 of 10
राजामौली के मुताबिक बाहुबली द् बिगनिंग का अगला भाग बाहुबली: द कंक्लुज़न अगले साल 14 अप्रैल 2017 में रिलीज होगा। लेकिन उससे पहले बाहुबली द् बिगनिंग को चीन में 6500 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

7 of 10
राजामौली के मुताबिक फिल्म को चीन में भी रिलीज किया जाएगा। चीन को भारतीय फिल्मों का सबसे बड़ा बाजार मानते हैं राजामौली। राजामौली के मुताबिक, 'यह पहली बार नहीं है जब कोई भारतीय फिल्म चीन में रिलीज होगी, लेकिन जो भी फिल्म वहां रिलीज हुईं हैं उन्हें बहुत कम स्क्रीन मिली हैं।'

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

8 of 10
फिल्म पीके के चीन में रिलीज होने के बाद की गई जबरदस्त कमाई के बाद भारतीय फिल्मों की अच्छी खासी ऑडियंस हो गई है चीन में। बाहुबली को चीन में भारत से भी ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया जाएगा। 

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

9 of 10
साल 2015 में 600 करोड़ की कमाई का आकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म 'बाहुबली' के सीक्वल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों न, आखिर सभी जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था।
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं 'बाहुबली' में बॉलीवुड एक्टर को क्यों नहीं लिया गया?

10 of 10
आपको यकीन करना मुश्किल होगा कि 'बाहुबली' के सीक्वल के क्लाइमैक्स को फिल्माने में 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इतनी रकम में तो छोटे बजट की पांच-छ: फिल्में आसानी से बनाई जा सकती है। इस एक्शन पैक्ड क्लाइमैक्स की शूटिंग कुछ दिनों बाद की जाएगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसा क्लाइमैक्स भारतीय फिल्म इतिहास में अब तक नहीं फिल्माया गया होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें