Baaghi 4 Day 5 Box Office Collection Report: फिल्म 'बागी 4' को रिलीज हुए आज पूरे पांच दिन हो गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए जानते हैं।
बॉलीवुड की चर्चित एक्शन फ्रेंचाइजी बागी की चौथी फिल्म 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की मौजूदगी ने फिल्म को चर्चा में बनाए रखा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं हो पाया। रिलीज के पांच दिन बाद तक फिल्म का प्रदर्शन साधारण ही रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
'बागी 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले तीन दिनों की कमाई
फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की और शुक्रवार को 12 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को दर्शकों की संख्या घटी और कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ पर आ गया। हालांकि रविवार को छुट्टी का फायदा मिला और फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए। इन शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने करीब 31.25 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
3 of 7
बागी 4
- फोटो : एक्स
मंडे टेस्ट में औंधे मुंह गिरी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का टेस्ट हर फिल्म के लिए अहम होता है। 'बागी 4' इसमें बुरी तरह पिछड़ गई। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन घटकर सिर्फ 4.5 करोड़ रह गया। यानि वीकेंड की कमाई की तुलना में आधे से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
पांचवें दिन की स्थिति
मंगलवार यानी पांचवें दिन फिल्म की कमाई और नीचे चली गई। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने महज 2.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही पांच दिनों में बागी 4 का कुल कलेक्शन 38.35 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। बजट करीब 200 करोड़ का होने के बावजूद अब तक की कमाई औसत से भी कम कही जा रही है।
विज्ञापन
5 of 7
बागी 4
- फोटो : यूट्यूब
दर्शकों पर क्यों नहीं पड़ा असर?
ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद थी। धमाकेदार एक्शन, टाइगर श्रॉफ का स्टाइल और संजय दत्त की वापसी को फिल्म का यूएसपी माना जा रहा था। लेकिन सिनेमाघरों में दर्शक उतनी संख्या में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
बागी 4
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है जबकि कहानी और पटकथा साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के अलावा सोनम बाजवा, हरनाज कौर संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये जैसे कलाकार शामिल हैं। खासकर संजय दत्त के खलनायक वाले किरदार को दर्शकों ने सराहा, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म का असर फीका ही रहा।
फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म
'बागी' सीरीज की पहली फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद 2018 में आई 'बागी 2' ने शानदार कारोबार किया। 2020 में आई 'बागी 3' ने भी महामारी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। यही वजह थी कि चौथी फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। मगर शुरुआती कलेक्शन देखकर लग रहा है कि यह किस्त पिछली फिल्मों की बराबरी नहीं कर पाएगी।