अविका गौर फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। अविका डेली सोप के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। 'बालिका वधू' से अविका के अभिनय की शुरुआत हुई। इस शो में अविका के अभिनय को खूब सराहा गया। अविका ने छोटी आनंदी के रूप में घर घर में पहचान बनाई। इसके बाद अविका 'ससुराल सिमर का है' में रोली के किरदार में भी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गईं। अब हाल ही में, अविका ने तेलुगू सिनेमा की काली सच्चाई को उजागर किया है।