अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ दो अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज से पहले एक अगस्त को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। स्क्रीनिंग के दौरान इन सितारों को स्पॉट किया गया। आइए जानते हैं अजय और तब्बू की फिल्म की स्क्रीनिंग में रेड कार्पेट पर कौन-कौन से सितारे दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 6
'औरों में कहा दम था' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अनूप सोनी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘औरों में कहां दम था’ की स्क्रीनिंग में शामिल होने ‘मुंज्या’ अभिनेता अभय वर्मा भी पहुंचे। इस दौरान वह कैजुअल लुक में नजर आएं। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की शर्ट पहन रखी थी। इस दौरान अभिनेत्री नायला ग्रेवाल भी नजर आईं, जो पीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4 of 6
सई मांजरेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेत्री सई मांजरेकर भी पहुंचीं। उन्होंने ब्लैक ऑउटफिट पहन रखा था। जिसमें वह काफी आकर्षक लग रही थीं।
विज्ञापन
5 of 6
श्रीलीला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तब्बू और अजय की फिल्म की स्क्रीनिंग में तेलुगु अभिनेत्री श्रीलीला भी पहुंची। लाल कलर के आउटफिट में वह बहुत सुंदर लग रही थीं। उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी किया।
इस स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने अभिनेत्री माहिरा शर्मा भी पहुंची। माहिरा ने पैपराजी के लिए पोज किया और सभी का अभिवादन भी किया। माहिरा शर्मा के अलावा कई अन्य सितारें भी अजय देवगन की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा बनने पहुंचे। ब्लू साड़ी में बवाल काटती दिखीं श्वेता