फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMKDT Public Review: अजय देवगन-तब्बू की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'प्योर वेज', बोले- ऐसी फिल्में अब बनती नहीं

Fri, 02 Aug 2024 01:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' आज सिनेमाघरों में लग गई है। पहले दिन का पहला शो देखकर लौटे दर्शकों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है। हालांकि, कुछ चीजें हैं जिनमें कमियां भी निकाली हैं। लेकिन, कुल मिलाकर यह लव स्टोरी फिल्म उन्हें ठीक-ठाक लगी है। दर्शकों का कहना है कि इस फिल्म में सेंटीमेंट कूट-कूटकर भरे हैं। डायलॉग भी उम्दा हैं, जिन्हें सुन आंखों में आंसू आ जाएंगे। और क्या कहा दर्शकों ने? आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
औरों में कहां दम था पब्लिक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक दर्शक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अजय देवगन में अब भी दम है और इस पिक्चर के जरिए उन्होंने दिखा दिया है। तब्बू के साथ उनकी केमिस्ट्री, सच्चा प्यार... बहुत दिन बाद इतनी अच्छी फिल्म देखने को मिली। सच्चा प्यार सच्चा प्यार होता है। प्यार पर हजारों गाने सुने और देखे। पहले राज कपूर की फिल्में आती थीं। तब सच्चा प्यार था। अब मॉडर्न जमाने में इस फिल्म में सच्चा प्यार दिखाया है। एक आदमी प्यार के लिए सब कुर्बान कर देता है। गाने याद रहने वाले नहीं हैं, लेकिन पिक्चर के समय एक-एक शब्द का मतलब है।
Auron Mein Kahan Dum Tha: कलात्मक निर्देशन में उलझी सीधी सरल प्रेम कहानी, सई मांजरेकर ने दिलाई नूतन की याद
विज्ञापन

3 of 5
औरों में कहां दम था पब्लिक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म देखकर लौटे दर्शकों का कहना है, 'बहुत अच्छी फिल्म है, प्योर लव स्टोरी है। साई मांजरेकर बहुत अच्छा किया है। नीरज पांडे की सभी पिक्चर अच्छी होती हैं'। वहीं एक अन्य दर्शक ने कहा, 'औसत फिल्म है। फर्स्ट हाफ अच्छा है, सेकेंड हाफ बोरिंग है। पूरी फिल्म में जुबिन की आवाज चलती रहती है। सीक्वेंस कुछ-कुछ ठीक है। स्टोरी थोड़ी स्लो है। तब्बू-अजय देवगन की जोड़ी अच्छी है। हालांकि, कोई वजह नहीं है कि लोगों को देखने क्यों आना चाहिए'।

4 of 5
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों को तब्बू अजय देवगन के साथ-साथ नए कलाकारों का काम भी काफी पसंद आया है। एक दर्शक ने कहा, 'फिल्म देखकर लग रहा है कि कुछ नया है। अजय देवगन की तो बात ही अलग है। वो तो पुराने हैं और उन्हें हमने बहुत देखा है। हम तो नए टैलेंट को देखने आए। अभी लग रहा है कि इंडस्ट्री में कुछ नया सा आया है। हालांकि, नीरज पांडे से जो उम्मीद थी वैसी नहीं है ये फिल्म। थोड़ी पुराने टाइप की स्टोरी है'।
Mahesh Bhatt:नातिन राहा को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहते हैं महेश भट्ट, आलिया को बताया बेहतरीन मां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ दर्शकों को फिल्म देख 'हम दिल दे चुके सनम' याद आ गई। एक दर्शकों ने कहा, 'अच्छी फिल्म है। 'हम दिल दे चुके सनम' में डायलॉग है, 'उसने तो प्यार करना सीखा है, लेकिन उसने निभाना सीखा है', तो इस फिल्म में भी आज की पीढ़ी को सीखना चाहिए कि किसी को कैसे प्यार करें'। कुछ दर्शकों ने कहा, 'अच्छी लव स्टोरी है। सस्पेंस भी है थोड़ा। तब्बू और अजय देवगन को 14 साल बाद साथ देखकर अच्छा लगा। उनकी पुरानी फिल्में देखी हैं तो अब फिर परदे पर देखना यादें ताजा करता है। फिल्म में नीरज पांडे का फिल्म बनाने का स्टाइल भी दिखाई देता है। क्लाइमेक्स काफी सरप्राइजिंग है। इस पिक्चर में सेंटीमेंट बहुत हैं, डायलॉग बहुत हैं, जो आंखों में आंसू लाते हैं। यह प्योर वेज वेज फिल्म है, ऐसी फिल्में अब बनती नहीं हैं'।
Rashmika Mandanna: रणबीर-अल्लू ही नहीं, बल्कि इन सितारों के साथ भी दिखेगी रश्मिका की जोड़ी, देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें