फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assi Collection: क्या रविवार को दर्शकों पर चला 'अस्सी' का जादू? जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 22 Feb 2026 08:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Assi Collection Day 3: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अस्सी' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। क्या इस फिल्म को आज रविवार को फायदा मिला है? आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
अस्सी - फोटो : अमर उजाला
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली फिल्म 'अस्सी' की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म गंभीर सामाजिक मुद्दे को उठाती है। इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
'अस्सी' का तीसरे दिन का कलेक्शन
खबर लिखे जाने तक फिल्म 'अस्सी' ने बॉक्स ऑफिस पर 97 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने एक करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.57 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : X
इस फिल्म से हुआ टकराव
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'अस्सी' का टकराव 'दो दीवाने सहर में' से हुआ है। इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 3.66 करोड़ रुपये हो गया है। 'अस्सी' ने जहां आज 'दो दीवाने सहर में' से ज्यादा कलेक्शन किया है, वहीं टोटल कलेक्शन के मामले में यह फिल्म पीछे रह गई है। सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्म 'ओ रोमियो' दोनों से अच्छा कलेक्शन कर रही है।

क्या रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा? वायरल हुई वैलेंटाइन वीक की तस्वीर

4 of 5
अस्सी - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू के अलावा कनी कुश्रुति, जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। इसके लेखक गौरव सोलंकी और अनुभव सिन्हा हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक स्कूल टीचर परिमा (कनी कुश्रुति) के आसपास घूमती है जिसका दुष्कर्म हो गया है। परिमा को इंसाफ दिलाने के लिए वकील रावी (तापसी पन्नू) उनका साथ देती हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है जब एक छतरी मैन बनकर परिमा के आरोपियों में से एक की हत्या कर देता है। क्या रावी, परिमा को इंसाफ दिला पाएगी? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें