गुरुचरण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुचरण सिंह और असित मोदी ने 16 जुलाई को मुंबई में उनके दफ्तर में मुलाकात की थी। उनकी मुलाकात के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अपनी वापसी कर रहे हैं। अभिनेता ने एक बातचीत में कहा था, 'जब मैं लापता हो गया था, तो असित कुमार मोदी ने मुझे एक संदेश भेजा था, जिसमें मुझे उन्हें फोन करने के लिए कहा गया था। यह देखते हुए कि उन्होंने मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेरे लिए उनसे मिलना महत्वपूर्ण था।