फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asha Parekh: 60-70 के दशक की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थीं आशा पारेख, दुनिया के हर कोने में थे फैन

Wed, 02 Oct 2024 07:07 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आशा पारेख - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में जब भी टॉप अभिनेत्रियों की चर्चा होती है, उसमें आशा पारेख का नाम जरूर लिया जाता है। अभिनेत्री एक दो नहीं बल्कि सात दशकों से सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आशा पारेख अपने जमाने की शानदार और जानदार अभिनेत्री रही हैं। आज भी दर्शक उनकी फिल्में और आइकॉनिक गानों के मुरीद हैं। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं आशा पारेख की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम @ashaparekhofficial
करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री आशा पारेख का जन्म 2 अक्तूबर 1942 में हुआ था। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही। निजी जिंदगी में उन्हें उतना ही संघर्ष करना पड़ा। एक दौर था, जब आशा पारेख ने अपनी अदाकारी से बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया था और सबसे महंगी हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हो गई थीं।
विज्ञापन

3 of 5
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम @ashaparekhofficial
आशा पारेख एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार आशा पारेख की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते थे। उस समय आशा हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में भी शामिल थीं। अभिनेत्री अपने काम ही नहीं बल्कि, अपनी फीस को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती थीं। हालांकि, आपको बता दें कि करियर में इतनी सफलता हासिल करने के बाद भी आशा पारेख ने कभी भी शादी नहीं की।

4 of 5
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम @ashaparekhofficial
निजी जिंदगी की बात करें तो आशा पारेख ने जिस शख्स को चाहा, उसे हमसफर नहीं बना पाईं। क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। इसलिए आशा पारेख ने उनसे शादी नहीं रचाई। हालांकि, अभिनेत्री को इस बात का कोई अफसोस नहीं है। आशा पारेख ने कई इंटरव्यूज में बताया है कि शादी उनकी किस्मत में नहीं लिखी और वह सिंगल भी काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशा पारेख - फोटो : इंस्टाग्राम @ashaparekhofficial
बात करें फिल्मों की तो आशा पारेख की मशहूर फिल्मों में जब प्यार किसी से होता है, कटी पतंग, तीसरी मंजिल, दो बदन और कारवां शामिल हैं। अपनी फिल्मों की तरह ही पारेख को उन पर फिल्माए गए कुछ क्लासिक हिंदी सिनेमा गानों के लिए भी याद किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें