फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTRL Screening: अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे स्टारकिड्स, आर्यन-सुहाना खान से लेकर अलीजेह तक सबने बढ़ाई रौनक

Fri, 04 Oct 2024 07:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म कंट्रोल की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म 'कंट्रोल'( CTRL) आज शुक्रवार 4 अक्तूबर को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। बीती रात मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां तमाम चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। अनन्या पांडे की फिल्म देखने स्टारकिड्स बड़ी संख्या में पहुंचे। अनन्या की बेस्ट फ्रेंड यानी शाहरुख खान की लालडी सुहाना खान अपने भाई आर्यन के साथ यह फिल्म देखने पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती-जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'कंट्रोल' देखने रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं। डैनिम आउटफिट्स में उनका स्टाइलिश अवतार नजर आया। इसके अलावा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग में अपने पति व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ नजर आईं। दोनों ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान-आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान के बच्चे-सुहाना खान और आर्यन खान भी अनन्या की फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। अनन्या पांडे और सुहाना खान बचपन की दोस्त हैं। अक्सर दोनों को पार्टी करते देखा गया है। अब जब अनन्या की फिल्म आ रही है तो सुहाना भी उनकी खुशी में शामिल हुईं। 
Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को मिली आलोचनाओं को लेकर बोलीं अदा, कहा- जब हम फिल्म कर रहे थे, तब नहीं लगा..

4 of 5
कंट्रोल की स्क्रीनिंग में स्टारकिड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इनके अलावा बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, अलाया एफ, शनाया कपूर जैसे स्टारकिड्स भी 'कंट्रोल' फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आए। सलमान खान की भांजी और फिल्मी दुनिया में डेब्यू कर चुकीं अलीजेह अग्निहोत्री ने भी अपने लुक से स्क्रीनिंग में चार चांद लगाए।
Govinda: गोविंदा को कल मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, माता रानी का जयकारा लगाते हुए सुनीता आहूजा ने सुनाई खुशखबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंट्रोल की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन सभी के अलावा वेदांग रैना भी स्क्रीनिंग में खूब छाए। वेदांग की फिल्म 'जिगरा' भी इस महीने आ रही है, जिसमें वे आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। फिल्म में वेदांग आलिया के भाई की भूमिका में हैं। सलमान खान की बहन अलवीरा भी अनन्या की फिल्म देखने पहुंचीं।
Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें