अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले काफी समय से फ्लॉप फिल्में देने वाले अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने सलमान खान की तारीफ की है और कहा है कि सलमान खान कोई बदमाश नहीं हैं। अभिनेता कोई धमकाने वालों में से नहीं हैं। अर्जुन का यह बयान सुन लोग हैरान हैं क्योंकि अर्जन कपूर का सलमान खान के साथ पुराना विवाद रह चुका है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।