अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान ने आगे कहा कहा, 'होम प्रोडक्शन फिल्म में सलमान को 'घर की मुर्गी दाल बराबर जैसा' महसूस न हो इसका ध्यान रखा जाता है। उन्हें सेट पर एक सुपरस्टार वाली सुविधाए मिलती हैं'। अरबाज ने आगे ये भी कहा कि वे सलमान को कभी हल्के में नहीं लेते। उन्हें ऐसा महसूस न हो कि होम प्रोडक्शन फिल्म में उनका फायदा उठाया जा रहा है। अरबाज ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं महसूस कराना चाहता कि मैं आपका भाई हूं तो मैं आपको समय से पहले फोन कर दूं। आपसे अधिक काम करवाऊं। हम इन सब चीजों का अधिक ध्यान रखते हैं'। हालांकि, अरबाज ने इस दौरान यह बात भी स्वीकार किया कि वे सलमान खान के साथ काम करते हुए कुछ छूट ले सकते हैं, लेकिन वे कभी उनकी मांगों को नजरअंदाज नहीं करते हैं।