आज अभिनेता अरबाज खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अरबाज सलीम खान के बेटे और सलमान खान के भाई हैं। अरबाज का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में चार अगस्त 1967 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं, लेकिन उनकी लव लाइफ सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। आज उनके जन्मदिन पर हम जानेंगे कि कैसे उनकी शादी टूटी और उनकी लव लाइफ कैसी रही?
मलाइका से लिया तलाक
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन ‘दबंग’ फिल्म के रिलीज के बाद अरबाज की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट आ गया। उनके और मलाइका के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। दोनों में आपसी मतभेद हो गए, उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में 19 साल बाद साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। हालांकि, उनके तलाक की वजह अब तक सामने नहीं आई। तलाक के बाद दोनों अपने बेटे अरहान खान की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। पूजा भट्ट पर हिंसा के सवाल पर भड़क उठे रणवीर शौरी
अरबाज की लाइफ में जार्जिया की एंट्री
अरबाज खान की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है। मलाइका से लंबे रिश्ते और तलाक लेने के बाद अरबाज खान की जिंदगी में अभिनेत्री जार्जिया एंड्रियानी की एंट्री होती है। अरबाज और जार्जिया अपनी डेटिंग को लेकर खूब सुर्खियों में रहें। अरबाज और जार्जिया का रिश्ता सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय रहा है।
4 of 5
अरबाज खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
डेट पर साथ ले गए थे बेटे अरहान को
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार अरबाज खान अपने बेटे अरहान और जार्जिया के साथ लंच डेट पर भी गए थे। ऐसा कहा जा रहा था कि वह जार्जिया से शादी करने वाले हैं, इसलिए वह अपने बेटे की मंजूरी लेने के लिए उन्हें ले गए हैं। खबरों के मुताबिक तीनों ने मीडिया के लिए पोज भी किया था।
अरबाज और शूरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @arbaazkhanofficial
शूरा खान से की शादी
जार्जिया से डेटिंग की खबरों के बाद अरबाज खान ने अपने प्रशंसकों को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने शूरा खान से शादी की। माना जाता है कि अरबाज और शूरा की मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गई और ये मुलाकात कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला। अंत में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और 56 साल की उम्र में अरबाज ने शूरा खान से शादी कर ली। Kangana Ranaut: 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी', जाति जनगणना पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कंगना का कटाक्ष