राम रावत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, सब तो यहां हीरो बनने आते हैं, आप कास्टिंग डायरेक्टर कैसे बन गए?
हां, मैंने मुंबई आने के बाद सबसे ज्यादा भीड़ एक्टिंग के लिए परेशान लोगों की देखी। और, यहीं पता चला कि ये सब कोऑर्डिनेटर और कास्टिंग डायरेक्टर के जरिये ही फिल्मों, वेब सीरीज व टीवी सीरियल में काम पाते हैं। तो बस मैंने इसी ‘मददगार’ वाली भूमिका को चुन लिया। शुरुआत विज्ञापन फिल्मों से हुई। फिर रोमिल मोदी से मिला, और अब तक उन्हीं के साथ हूं। जो कुछ हूं उन्हीं की वजह से हूं।