फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Sharma: लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुईं अनुष्का, ब्रिटेन शिफ्ट होने की अटकलें हुईं तेज

Sun, 14 Jul 2024 10:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कृष्ण दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और संगीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की और भारत की यात्रा की। बाद में वह नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए, जिनके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों भक्त हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ सय बिता रही हैं। वह इन दिनों लंदन में हैं। यहां उन्होंने यूनियन चैपल में कृष्ण दास द्वारा आयोजित कीर्तन में भाग लिया। कृष्ण दास पारंपरिक भारतीय मंत्रोच्चार और संगीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1960 के दशक में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की और भारत की यात्रा की। बाद में वह नीम करोली बाबा के शिष्य बन गए, जिनके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों भक्त हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कृष्ण दास को टैग करते हुए कीर्तन की तस्वीरें साझा की हैं। विराट और अनुष्का पिछले साल भी लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए थे। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फैंस को इस बात का संदेह है कि दोनों लंदन शिफ्ट होने वाले हैं। दोनों के वहां पर होने की वजह से फैंस को और ये लग रहा है कि अनुष्का और विराट अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय को लेकर लंदन चले जाएंगे। विराट ने 2023 में एक ब्रेक लिया और लंदन में अनुष्का के साथ समय बिताया था।   

Sonam Kapoor: पति आनंद आहूजा के साथ महिला विंबलडन का फाइनल देखने पहुंचीं सोनम कपूर, दिलकश अंदाज से जीता दिल

4 of 5
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा ने कथित तौर पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के कई महीने लंदन में बिताए। वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। अकाय का जन्म लंदन में हुआ था। इसके चलते भी फैंस को लग रहा है कि अनुष्का और विराट लंदन में अपना नया घर बसा रहे हैं। विराट सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद स्थायी रूप से वहीं रहने लग सकते हैं। हाल ही में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले हफ्ते दोनों ने लंदन के इस्कॉन मंदिर में भी दर्शन किए थे। सोशल मीडिया पर इस जोड़े का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें भगवान कृष्ण की पूजा करने के लिए कीर्तन में भाग लेते देखा जा सकता है। इस दौरान अनुष्का सफेद सूट और विराट काली टी-शर्ट और बेज पैंट में नजर आए। 

Prajala Manishi: रवि तेजा के साथ रोमांस करेंगी उर्वशी रौतेला! 'प्रजाला मनीषी' में निभाएंगी अहम किरदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें