फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaliyah Kashyap: आलिया कश्यप और शेन ने रखी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी, खुशी कपूर और इदा अली ने लगाए चार चांद

Mon, 09 Dec 2024 08:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaliyah Kashyap:  फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने शादी से पहले प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबियों ने शिरकत की। 
 
विज्ञापन
1 of 7
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। सोमवार को दोनों कपल के लिए प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी रखी गई। इस पार्टी में आलिया और शेन के अलावा उनके पिता अनुराग कश्यप और अन्य भी नजर आएं। हाल ही में आलिया और शेन की हल्दी की रस्म पूरी हुई, जिसकी शानदार तस्वीरें अनुराग ने साझा की थी। 
 
विज्ञापन

2 of 7
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया और शेन ने मेहमानों का किया स्वागत
कॉकटेल पार्टी में आलिया और शेन मेहमानों का स्वागत करते नजर आएं। होने वाले कपल इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रहे थे। आलिया ने खुद को लाल रंग की ट्रांसपेरेंट साड़ी में स्टाइल किया था। इस दौरान उनके गले के हार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, शेन ब्राउन कलर के आउटफिट में नजर आएं। पार्टी से पहले दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे।
Golden Globes 2025 Nominations:  ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ का गोल्डन ग्लोब में भी हल्ला, पायल पर फिर टिकी निगाहें

 
विज्ञापन

3 of 7
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुराग कश्यप ने की शिरकत
बेटी की प्री- वेडिंग कॉकटेल पार्टी में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी शिरकत की। इस दौरान वह ब्लैक आउटफिट में नजर आएं। 
 

4 of 7
इदा अली और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इदा अली भी पहुंची
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी का हिस्सा बनने के लिए इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी पहुंची। इदा भी एक फिल्ममेकर हैं और आलिया कश्यप से दोस्ती का करीबी रिश्ता साझा करती हैं। पार्टी में शिरकत करने पहुंची इदा ने खुद को ऑरेंज कलर की साड़ी में स्टाइल किया था। हाथों में छोटे से हैंडबैग के साथ उन्होंने एक फैशन स्टेटमेंट सेट किया। इदा के अलावा उनके पिता इम्तियाज अली भी इस पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।

 
विज्ञापन

5 of 7
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खुशी कपूर ने बढ़ाई पार्टी की शोभा
आलिया की बेस्ट फ्रेंड खुशी कपूर भी उनकी प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी की शोभा बढ़ाने पहुंचीं। 
इस दौरान उन्होंने खुद को व्हाइट और गोल्डन ड्रेस में स्टाइल किया था। इससे पहले खुशी को आलिया की हल्दी पार्टी में भी देखा गया था।

 
विज्ञापन

6 of 7
मिहिर आहूजा, अंजिनी धवन और इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारों भी बनें पार्टी का हिस्सा
आलिया कश्यप की प्री-वेडिंग कॉकटेल पार्टी का हिस्सा बनने के लिए इब्राहिम अली खान, अंजिनी धवन और मीहिर अहूजा भी पहुंचे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कब होगी शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और शेन 11 दिसंबर को मुंबई के बॉम्बे क्लब, महालक्ष्मी रेस कोर्स में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने मई 2023 में बाली में सगाई की थी और खूब सुर्खियां बटोरीं। उनकी सगाई पार्टी अगस्त में आयोजित की गई थी, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी जैसे स्टार किड्स शामिल हुए थे।
Denzil Dias: ऐसे इकट्ठा होता है सैकनिल्क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डाटा, आंकड़ों की हेराफेरी में अटका विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें