फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अनुपम खेर का फर्जी वीडियो आया सामने, सट्टेबाजी एप में इस्तेमाल की गई एक्टर की आवाज, शिकायत दर्ज

Thu, 23 May 2024 10:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने एक्स अकाउंट पर अनुपम खेर ने यह वीडियो साझा किया है। इसमें उनके एआई जनति आवाज सुनाई दे रही है। अभिनेता ने लोगों को आगाह किया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर का एक फर्जी वीडियो सामने आया है। इसे खुद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर साझा कर चिंता जताई है। इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज का अवैध इस्तेमाल एक सट्टेबाजी एप में किया गया है। अनुपम खेर ने फर्जी सट्टेबाजी एप के खिलाफ लोगों को चेतावनी दी है। अनुपम खेर से पहले और भी कई सितारे डीपफेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन

Manjummel Boys: फिर एक बार विवादों में फंसी ‘मंजुम्मल बॉयज’, कमल हासन की पुरानी फिल्म से निकला कनेक्शन

रेहान मलिक ने बनाया वीडियो
अपने एक्स अकाउंट पर अनुपम खेर ने यह वीडियो साझा किया है। इसमें उनके एआई जनति आवाज सुनाई दे रही है। वे कह रहे हैं 'नमस्कार दोस्तों क्या आप इस आईपीएल में लॉस खा-खा कर थक गए हैं, तो जॉइन करें रेहान मलिक का टेलीग्राम चैनल। रेहान मलिक ने इस आईपीएल में सबको चौका दिया है, क्योंकि इसने अपने सभी पंटरों को बैक तो बैक आठ मैच से प्रॉफिट दिलवाए हैं। अगर आपको भी इस आईपीएल में प्रॉफिट कमाना है, तो इनका टेलीग्राम चैनल जॉइन करें'।
विज्ञापन



पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस वीडियो को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लोगों को आगाह किया है। उन्होंने लिखा है, 'सावधान: ये वीडियो मुझे मेरे एक दोस्त ने भेजी है! किसी रेहान मालिक ने मेरा फर्जी वीडियो बनाया है और इसे 'रेहान मलिक- ईमानदार टिपर' के नाम से अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किया है। यह एक सट्टेबाजी साइट है। कृपया इससे भ्रमित न हों, धन्यवाद'। अनुपम खेर ने अपने डीपफेक के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने पोस्ट में भी मुंबई पुलिस और साइबर पुलिस को टैग किया है।
विज्ञापन

Wednesday Box Office Collection: धीमी रफ्तार से चल रही राजकुमार की श्रीकांत, हॉलीवुड के लंगूरों का भी बुरा हाल

यूजर्स जता रहे चिंता
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। लोग जल्द से जल्द रेहान मलिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही एआई के खतरों के प्रति चिंता जाहिर कर कहे हैं। मालूम हो कि इससे पहले अनूप सोनी भी इस तरह के डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वे बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं। अनुपम खेर 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान' में भी नजर आने वाले हैं, जो 24 मई को रिलीज होगी। 
Kalki 2898 AD: प्रभास ने अपनी शादी की अफवाहों का किया खंडन, बोले- महिला प्रशंसको की भावना आहत नहीं करना चाहता
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें