फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ant-Man and The Wasp Quantumania: एंट-मैन का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, सबसे बड़े विलेन की एंट्री ने मचाया तहलका

Tue, 10 Jan 2023 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' - फोटो : social media
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'वकांडा फॉरएवर' के बाद 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' जल्द ही सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पांचवें चरण की शुरुआत हो गई है। आज मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'एंटमैन' का धमाकेदार ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है, जिसमें एमसीयू का अब तक का सबसे शक्तिशाली विलेन: कांग द कॉन्करर नजर आने वाला है। ट्रेलर देखने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं, फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसे शानदार रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' - फोटो : social media
हालिया रिलीज इस पोस्टर में एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' का नया पोस्टर 'एंट-मैन' के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। पोस्टर में 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' के सभी सुपर हीरो जैसे पॉल रड, इवेंजेलिन लिली, कैथरिन न्यूटन एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस को पूरी तरह से उत्साहित कर दिया है। फिल्म का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातार फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं। 

Marvel Studios’ #AntManAndTheWasp: Quantumania, only in theaters February 17. pic.twitter.com/ufF1gmKFSL

— Ant-Man and The Wasp: Quantumania (@AntMan) January 10, 2023
विज्ञापन

3 of 4
'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' - फोटो : social media
पोस्टर रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह देखते ही यह समझ आ रहा है कि दर्शकों को फिल्म को बेसब्री से इंतजार है। इस पोस्टर पर  पर कमेंट कर फैंस पोस्टर की तारीफ करने के साथ ही इसे रीट्वीट कर रहे हैं। अब तक इस पोस्टर को काफी लाइक्स मिल चुके हैं। 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' फिल्म में 17 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एंटमैन अंग्रेजी के अलावा भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी।
विज्ञापन

4 of 4
'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' - फोटो : social media
साथ ही इसके हिंदी ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुपरहीरो पार्टनर स्कॉट लैंग (पॉल रुड) और होप वैन डायन (इवांगेलिन लिली) एंट-मैन और वास्प के रूप में अपने रोमांच को जारी रखे हुए हैं। होप के माता-पिता जेनेट वैन डायने (मिशेल फिफर) और हैंक पाइम (माइकल डगलस), और स्कॉट की बेटी कैसी लैंग (कैथरीन न्यूटन) के साथ, परिवार खुद को क्वांटम रियल्म की खोज करते हुए पाता है, अजीब नए जीवों के साथ बातचीत करता है और एक रोमांचक सफर पर निकल जाता है। ऐसे में इस बार काफी कुछ घटने वाला है।आपको बता दें कि यह फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प- क्वांटमेनिया' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म एंटमैन 2015 में आयी थी। वहीं साल 2018 में इस सीरीज की दूसरी फिल्म 'एंटमैन एंड द वास्प' आयी थी। इसके सभी सीरीज काफी धमाकेदार रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें