फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamare Baarah: 'हद से ज्यादा पैसा खर्च करके फिल्म बर्बाद कर दिया', 'हमारे बारह' की असफलता पर अन्नू कपूर का तंज

Sat, 26 Oct 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hamare Baarah Controversy: अन्नू कपूर ने हाल ही में हमारे बारह की असफलता पर प्रतिक्रिया दी और फिल्म के फ्लॉप होने के लिए निर्माताओं की आलोचना की।
विज्ञापन
1 of 5
हमारे बारह - फोटो : इंस्टाग्राम @annukapoor
'हमारे बारह' के ट्रेलर ने इस्लाम और भारत में विवाहित मुस्लिम महिलाओं के कथित अपमानजनक चित्रण के लिए विवाद खड़ा कर दिया, जिसके कारण निर्माताओं को मौत की धमकियां तक मिलीं थी और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। हालांकि, बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया कि 'हमारे बारह' में कोई मुस्लिम विरोधी कंटेंट नहीं है, और इसका उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना है, जिसके बाद फिल्म रिलीज हुई। हालांकि, रिलीज होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। अब अन्नू कपूर ने इस पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हमारे बारह की असफलता पर बोले अन्नू कपूर
'हमारे बारह' की असफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्नू कपूर ने निर्माताओं पर निशाना साधा और उन्हें दोषी ठहराया। हाल ही में, न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमारे बारह को लेकर बहुत बड़ा विवाद हुआ था। कई निकाय और न्यायपालिका इसमें शामिल थे। सेंसर बोर्ड कुछ नहीं कर सका। निर्माताओं की तरफ से एक गलती की वजह से सब कुछ बर्बाद हो गया।"
विज्ञापन

3 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं पर लगाया यह आरोप
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 75-100 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी, लेकिन यह बजट को कवर करने में विफल रही, जो लाखों में था। अन्नू ने कहा कि निर्माताओं ने हद से ज्यादा पैसा खर्च करके फिल्म को 'बर्बाद' कर दिया।

4 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं से नहीं हुई बात
अन्नू कपूर ने कहा, "निर्माताओं का अति उत्साह, कानून तोड़ना और जुगाड़ू व्यवहार इस असफलता का कारण बना। एक ऐसा प्रोजेक्ट जो बड़ा बनने की क्षमता रखता था, वह बुरी तरह असफल रहा। निर्माता गायब हो गए। मैंने तब से उनसे बात नहीं की। वे अपने रास्ते चले गए और मैं अपने रास्ते।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अन्नू कपूर का बड़ा बयान
फिल्म के खिलाफ मुसलमानों के विरोध को याद करते हुए कपूर ने निर्माताओं पर सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बिना टीजर और ट्रेलर जारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "मुसलमान अपने धर्म और सिद्धांतों को लेकर बहुत संवेदनशील होते हैं।"

Aayush Sharma: विरासत में मिली राजनीति छोड़ आयुष शर्मा ने सिनेमा में रखा कदम, इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें