फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: शोहरत पाने नहीं बल्कि इस मजबूरी की वजह से सामंथा ने किया था मॉडलिंग का रुख, सिद्धार्थ संग रहा अफेयर

Fri, 28 Apr 2023 10:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सामंथा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी। अभिनेत्री की किस्मत ने उन्हें मॉडलिंग में भी सुपरहिट कर दिया था।  सामंथा ने मॉडलिंग तो मजबूरी में किया था, लेकिन इसी ने उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद की थी।  उनका काम देखकर रवि वर्मन ने उन्हें फिल्म ऑफर की। पहली ही फिल्म में सामंथा छा गईं और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

विज्ञापन

3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

 

अभिनेत्री सामंथा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को केरल में हुआ था। सामंथा का नाम यशोदा हुआ करता था। अभिनेत्री ने जब स्कूल जाना शुरू किया था तो उनके घर वालों को पास फीस के पैसे भी नहीं थे। सामंथा ने खुद काम करके अपनी फीस एकत्र की थी। घर में पैसों की तंगी को देखते हुए सामंथा ने मॉडलिंग दुनिया में कदम रखा था। 
 

4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सामंथा की पहली फिल्म में ही उन्होंने नागा चैतन्य से साथ स्क्रीन साझा किया था। इसी दौरान अभिनेत्रा नागा पर अपना दिल हार बैठी थीं। साल 2010 में सामंथा और नागा चैतन्य ने डेटिंग शुरू कर दी और सात साल के अपने रिश्ते के बाद दोनों ने साल 2017 में सगाई कर ली और इसी साल दोनों ने शादी कर ली थी। इनकी शादी से इनके फैंस भी काफी खुश थे। खबरों के अनुसार सामंथा का नाम एक और एक्टर से जुड़ चुका है। सामंथा सिद्धार्थ को काफी पसंद करती थीं। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन अचानक इनके बीच कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का ब्रेकअप हो गया और ये स्टार कपल अलग हो गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

 

सामंथा और नागा की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और दो अक्टूबर 2021 में सामंथा-नागा सोशल मीडिया अकाउंट पर तलाक की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। इस घोषणा के बाद इनके फैंस का दिल बुरी तरह टूट गया था। आपको बता दें कि  तलाक के बाद नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को 200 करोड़ रुपये की एलिमनी रकम ऑफर की थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेने से इनकार कर दिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें