फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kantara: 'अगली फिल्म मेरे साथ बना भाई', अनिल कपूर ने कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी संग काम करने की क्यों जताई इच्छा?

Tue, 20 Dec 2022 02:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर और ऋषभ शेट्टी - फोटो : social media
‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से पहले शायद ही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के लोग ऋषभ शेट्टी का नाम जानते होंगे, लेकिन अब देश और दुनियाभर में उनके हुनर का डंका बज रहा है। उन्होंने न सिर्फ फिल्म में अहम भूमिका निभाई है, बल्कि वह इसके निर्देशक भी हैं और स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी है। साउथ से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनकी तारीफों के पुल बांध रही हैं। अब उनके काम को पसंद करने वालों में अनिल कपूर का भी नाम शामिल हो गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनिल कपूर - फोटो : social media
हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने कहा कि आने वाले समय में वह ऋषभ शेट्टी जैसे उम्दा कलाकार के साथ काम करना चाहते हैं। अनिल कपूर ने ऋषभ शेट्टी से कहा, 'अगली फिल्म मेरे साथ बना भाई।' दरअसल, यह बातचीत एक शो के दौरान हुई, जिसमें ऋषभ और अनिल कपूर के साथ आयुष्मान खुराना भी शामिल थे। अनिल कपूर ने कहा कि वह ऋषभ शेट्टी के काम को काफी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Kutte Trailer: तब्बू के तेवरों से चौंकने को रहिए तैयार, ठेठ देसी ट्रेलर के रिलीज की आसमान की तैयारी पूरी
विज्ञापन

3 of 4
आयुष्मान खुराना - फोटो : social media
इस शो में आयुष्मान ने भी अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि वह अब सामान्य फिल्मों से हटकर कुछ करना चाहते हैं। इस पर अनिल ने चुटकी लेते हुए कहा कि शायद आयुष्मान को एक 'सिंपल' फिल्म करनी चाहिए, जब आपके फैंस आपसे उम्मीद करते हैं कि आप शायद कुछ अलग करेंगे तो आपको कुछ नॉर्मल कर देना चाहिए, जिसकी फैंस को उम्मीद न हो। इससे उनके फैंस हैरान होंगे। आयुष्मान ने कहा, 'स्क्रिप्ट थोड़ी टेढ़ी होनी चाहिए, वह टेढ़ापन जब तक कहानी में नहीं मिलेगा, तब तक मजा नहीं आएगा।'

यह भी पढ़ें- Urfi Javed: उर्फी को रेप और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, इस शहर में छिपा बैठा था आरोपी 
विज्ञापन

4 of 4
अनिल कपूर - फोटो : social media
बातचीत के दौरान ही अनिल कपूर ने इच्छा जताई वह ऋषभ शेट्टी के साथ उनकी आगामी फिल्म में काम करना चाहते हैं। बता दें कि ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल का प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया। सिनेमाघरों में इसके शानदार प्रदर्शन के बाद, निर्माताओं ने फिल्म को हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें