फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Kapoor Birthday: कभी राज कपूर के गैरेज में रहते थे अनिल कपूर, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Tue, 24 Dec 2024 04:57 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बढ़ती उम्र के बाद भी अभिनेता के लुक्स उन्हें आज के लीड एक्टर्स के कॉम्पिटिशन में ला खड़ा कर देते हैं। हालांकि, एक कलाकार की तरह अनिल का फिल्मों में आकर अपना करियर बनना आसान नहीं था, उन्हें कई संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा था।
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में एवरग्रीन अभिनेता के नाम से मशहूर अभिनेता अनिल कपूर आज भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो छाप छोड़ी है कि आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बढ़ती उम्र के बाद भी अभिनेता के लुक्स उन्हें आज के लीड एक्टर्स के कॉम्पिटिशन में ला खड़ा कर देते हैं। हालांकि, एक कलाकार की तरह अनिल का फिल्मों में आकर अपना करियर बनना आसान नहीं था, उन्हें कई संघर्षों से होकर गुजरना पड़ा था। आइए अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
राज कपूर के गैरेज में रहते थे अनिल कपूर
अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 में हुआ था। आज भी बॉलीवुड में भले ही अनिल कपूर का सिक्का चलता है, लेकिन एक ऐसा वक्त था, जब वह करियर बनाने के मुंबई आए थे और उस समय उनके पास पैसों की तंगी थी। उस समय अभिनेता अपने परिवार के साथ अभिनेता राज कपूर के गैरेज में रहते थे। इसके बाद अभिनेता ने किराए पर एक कमरा लिया था और परिवार को भी लंबे समय तक किराए के कमरे में ही रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
इन हिट फिल्मों का बने हिस्सा
 साल 1979 से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता अनिल कपूर पहले कैमियो से स्क्रीन पर जगह बनाई, उसके बाद अभिनेता ने बतौर लीड एक्टर 1983 में फिल्म 'वो सात दिन' के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया। अनिल कपूर ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मों दी हैं। इनमें  'बेटा', 'मिस्टर इंडिया', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'तेजाब', 'कसम', 'राम लखन', 'हमारा दिल आपके पास है', 'लाडला' और 'नायक' शामिल हैं।

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इतनी है अभिनेता की नेटवर्थ
बात करें अभिनेता के नेटवर्थ की तो अनिल कपूर मुंबई के जुहू एरिया में आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके पास कुल तीन घर हैं। इनकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये है। अभिनेता के पास पोर्श, बेंटले, बीएमडब्ल्यू, जगुआर और ऑडी जैसी कई कारें हैं। अभिनेता साल भर में 12 करोड़ रुपये कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलचस्प है प्रेम कहानी
इसके अलावा अनिल कपूर की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प है। अनिल कपूर जब संघर्ष कर रहे थे तो उनकी मुलाकात मॉडल सुनीता से हुई थी। पहली नजर में अभिनेता सुनीता को दिल दे बैठे थे। अभिनेता ने साल 1984 में उनसे शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें