मोहम्मद रफी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
कई भाषाओं में गाए गाने
मोहम्मद रफी के नाम सबसे ज्यादा भारतीय पार्श्व गायक होने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 14 भारतीय भाषाओं और चार विदेशी भाषाओं में गाने गाए हैं, जिनमें असमिया, कोंकणी, भोजपुरी, अंग्रेजी, फारसी, डच, स्पेनिश, तेलुगु, मैथिली, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, मराठी, बंगाली आदि शामिल हैं।ऐसा माना जाता है कि मोहम्मद रफी ने अपने जीवनकाल में 7000 से अधिक गाने गाए, जिनमें से 162 गाने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में गाए गए थे।