लकी भास्कर और सीता रामम
- फोटो : इंस्टाग्राम- @dqsalmaan
दर्शकों के दिलों में छा गए सलमान
दुलकर सलमान ने मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी समेत सभी भाषाओं में काम किया है। अभिनेता ने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस फिल्म का नाम था 'कारवां', जिसमें इरफान खान और मिथिला पालकर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। साथ ही आपको बताते चलें कि अभिनेता को खास पहचान उनकी फिल्म 'सीता रामम' से मिली, जिसमें उन्होंने राम के किरदार को जीवंत कर दिया था। इस फिल्म की कहानी और एक्टिंग दर्शकों के दिलों में बस गई। इसके अलावा दुलकर सलमान को बॉलीवुड फिल्म 'कल्कि 2898' में कैमियो के रूप में देखा गया था। वहीं आखिरी बार अभिनेता 'लकी भास्कर' फिल्म में नजर आए थे।