फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: बचपन के दोस्त बनेंगे दूल्हा-दुल्हन, जानिए अनंत-राधिका की लव स्टोरी से लेकर नेटवर्थ

Fri, 01 Mar 2024 08:18 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनंत और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की निगाहें भारत के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग कार्यक्रम पर टिकी हैं। हिंदुस्तान के दो बड़े बिजनेस घराने जल्द ही संबंधी बनने जा रहे हैं। अनंत मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। आइए आज हम आपको उनकी  प्री-वेडिंग कार्यक्रम से लेकर उनकी लव-स्टोरी और उनके नेटवर्थ के बारे में सब कुछ बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अनंत और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 
 देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। 28 फरवरी की रात से प्री-वेडिंग कार्यक्रमों का शुभारंभ हो चुका है। प्री-वेडिंग कार्यक्रम के पहले दिन गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका ने अन्न सेवा में भाग लिया। इस दौरान 51 हजार ग्रामीणों को पारंपरिक गुजराती भोजन परोसे गए। इस कार्यक्रम में अनंत के माता-पिता के अलावा राधिका के माता-पिता और नाना-नानी शामिल हुए थे। प्री-वेडिंग कार्यक्रम अगले तीन दिन तक चलने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

राधिका-अनंत की लव-स्टोरी 
जल्द ही दुल्हा-दुल्हन बनने जा रहे अनंत और राधिका की प्रेम कहानी बेहद खूबसूरत है। अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2018 में कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब जाकर लोगों को पता चला कि अनंत और राधिका एक दूसरे से प्यार करते हैं। हाल ही में, अनंत ने एक इंटरव्यू के दौरान राधिका के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया। उन्होंने कहा, 'राधिका मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।'

4 of 5
अनंत और राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत और राधिका का नेटवर्थ 
अनंत अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेस घराने से ताल्लुक रखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो के अनंत अंबानी का नेटवर्थ  3,44,000 करोड़ रुपए है। वहीं, राधिका देश के मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका के पिता करोड़पति हैं और सूत्रों की मानें तो राधिका की अपनी संपत्ति 8 से 10 करोड़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सितारों का लगेगा मेला प्री-वेडिंग कार्यक्रम में 
राधिका और अनंत के प्री वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी मेहमान आ रहे हैं। रिहाना से लेकर अक्षय कुमार और रणबीर कपूर तक जामनगर पहुंच चुके हैं। आलिया भट्ट और नीतू कपूर भी आज जामनगर के लिए निकली हैं। इनके अलावा अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, करण जौहर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और करिश्मा कपूर भी प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें