अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ ही पलों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शादी में शामिल हो रही हुईं। हर इंतजाम बेहद खास था। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ की तमाम हस्तियों ने शिरकत की हैं। आइए ग्लैमर से भरी इन हस्तियों की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं...
विज्ञापन
2 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में रजनीकांत भी परिवार के शामिल हुए हैं। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया को खूब पोज दिए, जिसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बिग बी को भी पत्नी जया बच्चन के साथ समारोह में शिरकत करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
3 of 26
जैकी श्रॉफ
- फोटो : PTI
जैकी श्रॉफ ने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के वेडिंग वेन्यू पर एंट्री ली, तो सबकी नजरें उसी तरफ मुड़ गईं। हर इवेंट में जैकी श्रॉफ हाथ में पौधा लेकर जाते हैं, और यहां भी वह इसी अंदाज में पहुंचे।
4 of 26
अनिल कपूर और एआर रहमान
- फोटो : PTI
अनंत-राधिका की शादी में अनिल कपूर का अंदाज काफी नजर आया। अभिनेता ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, एआर रहमान ने भी पत्नी के साथ कपल की शादी में शिरकत की।
विज्ञापन
5 of 26
संजय दत्त, एम एस धोनी
- फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए संजय दत्त और एम एस धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें तेजी से वायरल भी हो रही है।
विज्ञापन
6 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में सलमान खान भी ब्लैक शेरवानी पहने बहन अर्पिता के साथ नजर आये। वहीं बॉलीवुड के किंग खान भी डैशिंग अवतार में पत्नी गौरी के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 26
जॉन सीना
- फोटो : पीटीआई
कुश्ती खिलाड़ी और हॉलीवुड स्टार जॉन सीना ने मुंबई में आयोजित आनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपनी उपस्थिति से सभी को चौंका दिया।
8 of 26
पत्रलेखा और राजकुमार राव
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की लग्न विधी में बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा भी नजर आये। व्हाइड ड्रेस में जहां राजकुमार राव काफी डैशिंग लग रहे थे। वहीं, रेड लहंगे में पत्रलेखा बला की खूबसूरत लग रही थीं।
9 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : सोशल
अनंत-राधिका की शादी के लिए शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। अभिनेत्री के साथ उनके भाई आर्यन खान भी दिखाई दिए। वहीं करण जौहर भी गोल्डन शेरवानी में कमाल के लगे।
10 of 26
प्रियंका और निक
- फोटो : PTI
अनंत-राधिका की शादी में पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा वेन्यू पर पहुंची हैं, इस दौरान अभिनेत्री ने यलो लहंगा पहना हुआ था। वही, निक ने बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी।
11 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में साउथ के अभिनेता महेश बाबू अपने परिवार के साथ पहुंचे। वही, टाइगर श्रॉफ ने भी अपने परिवार के साथ शिरकत की।
12 of 26
दिशा पाटनी
- फोटो : PTI
अनंत-राधिका की शादी में दिशा अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, उन्होंने इस खास दिन के लिए साड़ी कैरी किया। अभिनेत्री की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
13 of 26
अनंत-राधिका की लग्न विधि
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनंत-राधिका की लग्न विधी समारोह में अनन्या पांडे यलो कलर के लहंगे में नजर आईं। वहीं , शनाया कपूर भी ब्लू और गोल्डन लहंगे में बेहद ही प्यारी लगीं।
14 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत राधिका की शादी में सारा अली खान भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंचीं। इसके साथ कृति सेनन के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं, वरुण नभी अपने देसी अवतार में नजर आए।
15 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं. जहां उन्होंने अपने शानदार और जानदार लुक से फैंस के साथ साथ पैपराजी का भी दिल जीत लिया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या नजर आए। उनकी पत्नी नताशा स्टेंकोविक उनके साथ फिर नजर नहीं आई।
16 of 26
अनुपम खेर, विक्की और कैटरीना
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में सुर्ख लाल साड़ी में कटरीना कैफ पति विक्की कौशल के साथ पहुंचीं। अनुपम खेर भी ग्रीन शेरवानी भी अकेले ही नजर आये।
17 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा कपूर के साथ पहुंचे। वहीं आमिर खान की लाडली आयरा खान ने भी पति नूपुर के साथ शिरकत की।
18 of 26
यूके के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर और पत्नी चेरी ब्लेयर
- फोटो : पीटीआई
यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर और पत्नी चेरी ब्लेयर अनंत-राधिका की शादी समारोह में में पारंपरिक भारतीय पोशाक में पहुंचे हैं। टोनी ब्लेयर को जहां ब्लैक शेरवानी पहने देखा गया। वही, उनकी पत्नी सुर्ख लाल अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लगीं।
19 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में साउथ सितारों भी धूम मचाते नजर आए। विवाह समारोह में अभिनेत्री नयनतारा अपने पति के साथ पहुंचीं। वही, अभिनेता राम चरण भी अपनी पत्नी उपासना के साथ समारोह में शामिल हुए।
20 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में संजय लीला भंसाली अपनी भांजी शरमिन के साथ पहुंचे। वही, जावेद अख्तर ने भी पत्नी के साथ देसी अंदाज में विवाह समारोह में शिरकत की है।
21 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका के शादी समारोह में गौतम गंभीर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। वही, भारतीय बॉलर बुमराह ने भी अपनी पत्नी के साथ शादी में शिरकत की है। इस दौरान क्रिकेटर की पत्नी ने गोल्डन लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
22 of 26
राधिका मर्चेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी की दुल्हन राधिका मर्चेंट की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राधिका ने गोल्डन लहंगे के साथ हाथों में लाल-चूड़ा सजाया हुआ है। लोग राधिका के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
23 of 26
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में विद्या बालन अपने पति के साथ नजर आईं। समारोह के लिए अभिनेत्री ने सुर्ख लाल जोड़ा पहना हुआ था। इसके अलावा दिग्गज गायिका आशा भोसले भी सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं।
24 of 26
बच्चन परिवार
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका के विवाह समारोह में बच्चन परिवार भी एक-साथ नजर आया, बिग बी के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता नंदा, नाती अगस्य नंदा और नातिन नव्या भी साथ दिखे। यही नहीं, अभिषेक बच्चन भी परिवार के साथ नजर आये।
25 of 26
अरबाज खान, शूरा, जान्हवी कपूर
- फोटो : पीटीआई
अनंत-राधिका की शादी में अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ शामिल हुए। समारोह में दोनों ने ब्लैक कलर में ट्विनिंग की। वही, जान्हवी कपूर ने गोल्डन लहंगे में फैंस का दिल जीत लिया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी
- फोटो : पीटीआई
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ दिखीं। लाल ड्रेस में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं आराध्या भी ब्लू लहंगे में बेमिसाल लग रही थीं। फैंस को यह मां बेटी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वही, किम कार्दशियन भी देसी लुक में बला की खूबसूरत लग रही हैं।