मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां पिछले महीने ही शुरू हो गई थीं और अब अंबानी परिवार शादी से पहले की तैयारियों में व्यस्त हैं। मामेरू समारोह आयोजित करने के बाद, अनंत और राधिका ने 4 जुलाई (गुरुवार) को अपनी गरबा नाइट मनाई, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।