फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan Birthday: 'जंजीर' का डायलॉग सुनकर अमिताभ को बताया था सुपरस्टार, राज कपूर की कही बात हुई सच

Fri, 11 Oct 2024 07:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का आज 82वाीं वर्षगांठ है। अमिताभ 55 सालों से दर्शकों को मनोरंजन कर रहे हैं। 130 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शहंशाह आज भी सभी के पसंदीदा अभिनेता हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा, जब राज कपूर ने बिग बी को बताया था सुपरस्टार। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज 11 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। करीब पांच दशक से वे दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। आज भी वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। इस साल आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी भूमिका से बिग बी ने दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी है। इसके अलावा शो 'केबीसी' के जरिए वे छोटे परदे पर भी धमक बनाए हुए हैं। इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा, जब राज कपूर ने बिग बी को बताया था सुपरस्टार। 
 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक आम आदमी से बॉलीवुड के शहंशाह बनने का यह सफर काफी संघर्ष भरा रहा। हालांकि, अमिताभ का उनकी लंबाई की वजह से कई बार मजाक उड़ाया गया था। लेकिन उस समय शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर ने पहचान लिया था कि अमिताभ आने वाले समय में सुपरस्टार बनेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को मुंबई में हुआ। अमिताभ प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं। अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में की और कई पुरस्कार जीते। राज कपूर उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई प्रतिभावान लोगों को आगे बढ़ाया। अपनी पारखी नजर से लोगों के अंदर प्रतिभा देखने का उनका हुनर कमाल का था। उन्होंने अमिताभ के संघर्ष के दिनों में एक भविष्यवाणी की थी, जो आगे चलकर सच साबित हुई। 
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बात उस समय की है जब अमिताभ बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। साल 1973 में अमिताभ आरके स्टूडियो में फिल्म 'जंजीर' की शूटिंग कर रहे थे। तब राज कपूर ने उनकी आवाज सुनी और पूरा डायलॉग सुना। इसके बाद उन्होंने प्रकाश मेहरा को बुलाया और पूछा 'यह कौन बोल रहा था?' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कपूर को जब बताया गया कि संवाद बोलने वाला लड़का (अमिताभ बच्चन) इंडस्ट्री में नया है, तो यह बात सुनते ही राज कूपर ने तुरंत भविष्यवाणी कर दी कि एक दिन यह लड़का पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करेगा। उनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सही साबित हुई और 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। यह किस्सा खुद प्रकाश मेहरा ने एक डॉक्यूमेंट्री में सुनाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें