फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: सकारात्मकता से भरे हैं अमिताभ बच्चन के ये दस अनमोल वचन, जिंदगी और प्यार को देंगे नया नजरिया

Fri, 11 Oct 2024 01:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
अमिताभ बच्चन के दस अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन ने सिनेमा की दुनिया में अतुलनीय योगदान दिया है। वह सदी के महानायक कहे जाते हैं। आज अमिताभ बच्चन का 82वां जन्मदिन है। उन्होंने अपने अभिनय कौशल के दम पर देश और दुनिया में जो नाम कमाया है, वह हमेशा के लिए अमर हो गया है। उनके दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसक हैं, जो उन्हें दिल की गहराईयों से पसंद करते है। अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन की छवि आज भी बड़े पर्दे से लेकर लोगों के दिलों में कायम है। अपने फिल्मी करियर में वह सैकड़ों फिल्में कर चुके हैं। अमिताभ के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी कुछ यूं है कि आज भी हर रविवार उनके घर के बाहर हजारों लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कही हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो जिंदगी और प्यार से जुड़ी हुई हैं…
 
विज्ञापन

2 of 12
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन ना सिर्फ एक उम्दा अभिनेता हैं, बल्कि वह एक अच्छे विचारक भी हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर महान विचारों को साझा करते रहते हैं। आइए उनकी कही हुई कुछ बहुमूल्य बातों को जानते हैं, जो जीवन में सकारात्मकता लाने का काम करती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'शब्द मेरी पहचान बने तो बेहतर है , चेहरे का क्या है, वो तो मेरे साथ ही चला जाएगा।'

 

4 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'अपनी आलोचना का हमेशा स्वागत करना चाहिए वरना पता कैसे चलेगा की हमारी बात लोगो तक पहुची है की नही।'

 

विज्ञापन

5 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'असल में मैं बस एक अभिनेता हूं जो अपने काम से प्यार करता है और उम्र के बारे में ये सब बातें केवल मीडिया में पनपती है।'

 

विज्ञापन

6 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छुपी हुई होती है, बस हमे उसे बाहर निकालना होता है।'

 

विज्ञापन

7 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'मैं काम करते समय किसी विशेष तकनीकी का इस्तेमाल नहीं करता, बस मैं अपने काम को सच्चे मन और पूरी मेहनत के साथ करता हूं।'

 

8 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'नफरत का खुदका कोई वजूद नही होता है, वह तो सिर्फ मोहब्बत की गैर मौजूदगी का नतीजा है।'
 

9 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
“जब किसी के बड़े होने के साथ
उसकी विनम्रता भी बड़ी होती है,
तो समृद्धि और सम्मान हमेशा
उसके साथ खड़ी होती है…”

 

10 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
“इस जग में जितने जुल्म नहीं
उतने सहने की ताकत है,
तानो के शोर में भी रहकर
सच कहने की आदत है…”

 

11 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'अगर मोहब्बत नहीं होगी तो नफरत का आना स्वाभाविक है।'
 
विज्ञापन

12 of 12
अमिताभ बच्चन के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
'किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना करने के लिए हमारे अन्दर हिम्मत, धैर्य और लगन का होना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें