फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ben Affleck: कभी हां कभी ना वाले फेज से गुजर रहे हैं बेन और जेन, वेडिंग रिंग के साथ दिखे 'द अकाउंटेंट' स्टार

Sun, 02 Jun 2024 12:35 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड के सुपरस्टार बेन एफ्लेक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेन एफ्लेक और उनकी सिंगर पत्नी जेनिफर लोपेज के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। वहीं इन सारी खबरों के बीच बेन और जेन की जोड़ी के दीवानों के लिए एक खुशबखबरी सामने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की जोड़ी को हॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में लोग जानते हैं। दोनों की इस खूबसूरत जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। जब से बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के बीच में दूरियों की खबर आई है उनके फैंस में काफी निराशा देखने को मिल रही है। पिछले दिनों कई इवेंट्स के दौरान बेन बिना शादी की अंगूठी के नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। उस तस्वीर में बेन शादी की अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीर बेन की आगामी फिल्म 'द आकउंटेंट 2' के सेट से वायरल हुई है। तस्वीर में बेन वेडिंग रिंग पहने नजर आ रहे हैं

4 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
बेन एफ्लेक पिछले कई इवेंट्स में बिना शादी की अंगूठी के नजर आ रहे थे वहीं जेनिफर लोपेज अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान वेडिंग रिंग में स्पॉट की गई थीं। जेन और बेन के दीवानों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेन एफ्लेक जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो सप्ताह पहले यह खबर आई थी कि अब बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज एक साथ नहीं रह रहे हैं। बेन जहां अपनी पूर्व पत्नी के घर के निकट अपने लिए किराए का मकान ढूंढ रहे थे वहीं जेनिफर भी अपने लिए एक घर तलाश रही थी। हालांकि अभी तक अलगाव की इन खबरों को लेकर दोनों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें