सनी देओल और अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
ढलान पर आया करियर
लगातार तीन हिट देने के बाद अमीषा का करियर ढलान पर आ गया। 2002 में उनकी फिल्म 'हमराज' हिट रही, मगर इसी साल उन्हें चार फ्लॉप का मुंह भी देखना पड़ा। इसके बाद तो मानो किस्मत उनसे रूठ गई लगातार अमीषा पटेल की फिल्में फ्लॉप होती रहीं। 'क्रांति' ‘क्या यही प्यार है’, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगें’, ‘ये है जलवा’, 'मंगल पांडे' और 'हमको तुमसे प्यार है' जैसी फिल्मों ने भी अमीषा को निराश किया। इसके बाद साल 2023 में 'गदर 2' से अमीषा पटेल ने एक बार फिर धांसू कमबैक किया।