फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaran Box Office Collection Day 12: वीकएंड के बाद औंधे मुंह गिरी 'अमरन', 12वें दिन कमाई में आई भारी गिरावट

Mon, 11 Nov 2024 08:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। चलिए आज की कमाई के आंकड़ों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने में जुटी हुई है। फिल्म ने वीकएंड पर भी अच्छी कमाई की, लेकिन अब थोड़ी इसकी हालत खस्ता लग रही है। पहले ही यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर चुके हैं। ऐसे में आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
फिल्म के पहले दिन की कमाई
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन
चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन 6.85 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।

4 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
फिल्म की कुल कमाई
फिल्म ने नौवें दिन रफ्तार पकड़ी थी और उछाल के साथ 7.4 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार को यानी 10वें दिन 'अमरन' ने उछाल एक  के साथ 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 11वें दिन 17 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें निराश करने वाले हैं। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'अमरन' ने 12वें दिन 3.05 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 156.8 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरन - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan
फिल्म की कहानी और कलाकार
वहीं दुनियाभर की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ शिवकार्तिकेयन यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे यंग हीरो बन चुके हैं। यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें