पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम
14 दिन की जेल और फिर जमानत
वहीं, अल्लू अर्जुन को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। वहीं हाईकोर्ट में अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी स्थगित करने के लिए याचिका भी दाखिल की थी। निचली अदालत ने सुनवाई के बाद अल्लू अर्जुन को 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया गया। वहीं, हाईकोर्ट में अल्लू अर्जुन की याचिका पर सुनवाई हुई और अभिनेता को जमानत मिल गई। इस बीच सोशल मीडिया पर कई सितारे अल्लू अर्जुन के समर्थन में भी उतरे। साथ ही अदालत में महिला के पति भास्कर ने कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है और वह केस वापस लेने के लिए तैयार हैं।