मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में 'स्त्री 3' की रिलीज डेट का खुलासा किया। यह फिल्म 13 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, अब इसी के साथ अटकलें शुरू हो गई हैं कि क्या अक्षय कुमार फिल्म की तीसरी किस्त में दिखाई देंगे या नहीं। 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार कैमियो भूमिका में नजर आए थे, जो व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। फिल्म अचानक खत्म हो गई, जिससे दर्शकों में आगामी सीक्वल में उनकी संभावित भूमिका के बारे में उत्सुकता बढ़ गई।