फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: साल में कई फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय ने दिया जवाब, बोले- 'बाकि दिन क्या करूंगा'

Fri, 26 Jul 2024 08:37 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो रही हैं। इन दिनों वह सरफिरा में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का भी कमाई के मामले में बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल हो रही हैं। इन दिनों वह सरफिरा में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का भी कमाई के मामले में बुरा हाल हो गया है। मिशन रानीगंज, बड़े मियां छोटे मियां, राम सेतु और सम्राट पृथ्वीराज जैसी लगातार कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी अक्षय अपने काम के प्रति दृढ़ हैं। उनकी एक ही फिल्म पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय साल में कई प्रोजेक्ट लेने के लिए आलोचना की गई। अक्षय कुमार ने हाल ही में इसका जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने हाल ही में इसे लेकर एक बातचीत में कहा, मुझे कहते हैं कि चार फिल्म क्यों करते हो साल में, इनको एक ही फिल्म करनी चाहिए। चलो मैं एक फिल्म कर लेता हूं, मगर बाकि दिन क्या करूंगा। आपके घर में आउंगा। बेटा याद रखना, वो लोग लकी होते हैं, जिन्हें काम मिलता है। यहां रोज कोई न कोई बोलता है कि बेरोजगारी चल रही है। ये चल रहा है, वो चल रहा है। तो जिसको काम मिल रहा है, उनको तो करने दो।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
खिलाड़ी कुमार ने कई सालों तक लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। हालांकि इन दिनों वह थोड़ा मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने हाल ही में उन्होंने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों और असफलता से मिले सबक के बारे में भी बात की थी।

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अभिनेता ने कहा था, 'हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है। किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है। मगर आपको सकारात्मक चीजों में अपना ध्यान लगाना होता है। हर असफलता आपको सफलता की कीमत सिखाती है और इसके लिए आपकी भूख को और भी बढ़ाती है। सौभाग्य से मैंने अपने करियर में पहले ही इससे निपटना सीख लिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई फिल्में हैं। अक्षय इस साल सुनील शेट्टी, निमरत कौर और सारा अली खान के साथ 'स्काई फोर्स' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म खेल खेल में भी दिखाई देंगे हैं। अभिनेता रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास वेलकम टू द जंगल भी है। 

Prabhas New Movie: प्रभास की नई फिल्म का है सुभाष चंद्र बोस से कनेक्शन, सैनिक के रोल में आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें